लोकेशन/ सोनभद्र उत्तर प्रदेश
रिपोर्ट/ कन्हैयालाल केशरी
–

प्रेरणा: दायित्व समझ कर, प्रत्येक व्यक्ति करे देश और मानवता के लिए पौधारोपण-जनपद न्यायाधीश राम सुलीन सिंह *
सोनभद्र। एक पेड़ मां के नाम अभियान के क्रम में बुधवार 9 जुलाई 2025 को जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र रामसुलीन सिंह ने पर्यावरण रक्षण और संरक्षण की कमान संभाली।
जनपद न्यायाधीश के नेतृत्व में दीवानी न्यायालय परिसरों में पौधरोपण किया गया।
जनपद न्यायाधीश राम सुलीन सिंह ने जनपद के समस्त न्यायाधीश और न्यायिक अधिकारियों से अपील किया कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वह स्वयं पौधारोपण करने के अलावा लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करें और आगामी पीढ़ी के भविष्य को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण योगदान दें। उन्होंने आम जनों से भी पर्यावरण रक्षा एवं संरक्षण की अपील करते हुए वृक्षारोपण पर बल दिया। वृक्षारोपण अभियान में जनपद के समस्त न्यायिक अधिकारी गण एवं न्यायालय के कर्मचारियों ने बृहद वृक्ष रोपण किया।
उक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम में रामसुलीन सिंह जनपद न्यायाधीश, राजेंद्र प्रसाद (iv) प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय सोनभद्र, अशोक कुमार पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण सोनभद्र, अमित वीर सिंह विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट सोनभद्र, जीतेंद्र कुमार द्विवेदी प्रथम अपर जनपद न्यायाधीश सोनभद्र, आबिद शमीम विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट सोनभद्र, श्रीमती अर्चना रानी अपर जनपद न्यायाधीश एफटीसी/सी ए डब्ल्यू सोनभद्र, शैलेंद्र यादव अपर जनपद न्यायाधीश/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र एवं समस्त न्यायिक अधिकारी गण तथा न्यायालयी कर्मचारियों ने वृक्षारोपण किया।
यह जानकारी देते हुए अपर जनपद न्यायाधीश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र शैलेंद्र यादव ने बताया कि उच्च न्यायालय के निर्देश के क्रम में वन विभाग के सहयोग से यह आयोजन किया गया।



