Skip to main content

Aaj Tak24x7

मप्र शासन के आदेश परिपालन में महाविद्यालय में 10 जुलाई 2025 को गुरुपूर्णिमा महोत्सव 2025 का आयोजन किया गया

(आशुतोष चतुर्वेदी की रिपोर्ट सिंगरौली) जिसमें स्थानीय प्रतिष्ठित शिक्षाविद पंडित श्री तुलसीदास चतुर्वेदी जी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया | इस अवसर पर माँ सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीपप्रज्जलन करते हुए पूजा अर्चना की गई, तत्पश्चातमहाविद्यालय के प्राचार्य श्री जमुना प्रसाद नामदेवद्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत एवं सम्मान शाल एवं श्रीफल से किया गया | महाविद्यालय के कक्ष G03 में समस्त स्टाफ एवं छात्र छात्राओ की उपस्थिति में | राज्यस्तरीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव का लाइव प्रसारण देखा गया | गुरुपूर्णिमा पर अपना विचार रखते हुए महाविद्यालय के कार्यक्रम में उपस्थित समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों को “गुरु की मानव जीवन में महत्ता” को विस्तार से समझाया | इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य श्री जमुना प्रसाद नामदेव द्वारा गुरु के सम्मान के संबंध में छात्र छात्राओ को उनके कर्तव्यों को स्मरण दिलाते हुए उसके प्रभाव को रेखांकित किया | उक्त कार्यक्रम महाविद्यालय के स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन एवं भारतीय ज्ञान परंपरा के तत्वाधान में सम्पन्न हुआ| कार्यक्रम के अंत में समन्वयक डॉ अरुण कुमार पांडेय ने सभी अतिथियों का एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया एवं कार्यक्रम का संचालन डॉ विद्याचरण द्विवेदी के द्वारा किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में अधिकारियों कर्मचारियों का सम्पूर्ण सहयोग रहा एवं विशेष रूप से तकनीकी सहयोग डॉ शिवकुमार पटेल , श्री द्वारिका प्रसाद कुशवाहा, एवं श्री कुलदीप कुमार ने प्रदान किया |

aajtak24x7
Author: aajtak24x7