Skip to main content

Aaj Tak24x7

भाजपा मध्य प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की भेंट संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा

अतुल मल्होत्रा ब्यूरो रिपोर्ट

प्रदेश भाजपा को मिला अनुभवी नेतृत्व: सिंधिया

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी, मध्यप्रदेश के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सूचना एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के निवास पर भेंट की। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक विषयों, पार्टी के कार्यक्रम, पार्टी की आगामी रणनीति और लक्ष्यों को लेकर आत्मीय व सार्थक संवाद हुआ।

सिंधिया ने अपने निवास पर पहुंचे खंडेलवाल का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और प्रदेश संगठन की जिम्मेदारी संभालने पर अपनी शुभकामनाएं दीं।

करीब डेढ़ घंटे तक चली बैठक, संगठन की मजबूती पर हुआ गहन मंथन
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के निवास पर हुई यह बैठक लगभग एक से डेढ़ घंटे तक चली, जिसमें प्रदेश भाजपा संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के मनोबल को ऊंचा रखने, बूथ स्तर तक संवाद की रणनीतियां बनाने और संगठन तथा सरकार के बीच समन्वय को और अधिक सशक्त करने जैसे विषयों पर तार्किक और गहन मंथन हुआ।

साथ ही, आगामी समय में पार्टी की नीति-निर्माण प्रक्रिया में युवाओं, महिलाओं, आदिवासी समाज और किसान समुदाय की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के उपायों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की इस भेंट के माध्यम से यह स्पष्ट है कि भाजपा का केंद्रीय और राज्य नेतृत्व मिलकर प्रदेश में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिये कटिबद्ध है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in