आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

औरैया 12 जुलाई 2025 – जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में शेरगढ़ घाट स्थित यमुना नदी के पुराने संचालित पुल मरम्मत हेतु जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक जालौन के साथ बैठक करते हुए आवागमन रोकने को कहा जिससे पुल की मरम्मत का कार्य समय से प्रारंभ होकर पूर्ण हो सके जिससे आवागमन सुचारू बन सके। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि कार्य शीघ्र प्रारंभ करते हुए मानक और गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराये जिससे वाहनों का आवागमन संचालित हो सके।
उक्त के पूर्व, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक जालौन के साथ शेरगढ़ घाट स्थित यमुना नदी के पुराने पुल का निरीक्षण करते हुए पुल का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधितों को निर्देशित किया कि पुल के मरम्मत का कार्य शीघ्र प्रारंभ कराते हुए कार्य को मानक व गुणवत्ता के साथ पूर्ण करना सुनिश्चित करें जिससे यातायात समय से संचालित हो सके।
बैठक में जिलाधिकारी जालौन, पुलिस अधीक्षक जालौन, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) महेंद्र पाल सिंह, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।



