Skip to main content

Aaj Tak24x7

अवैध शस्त्र सहित अभियुक्त गिरफ्तार

*

रिपोर्ट अजय सिंह सीतापुर
**
पुलिस अधीक्षक महोदय सीतापुर अंकुर अग्रवाल द्वारा जनपद में सघन चेकिंग एवम् अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।
क्षेत्राधिकारी बिसवाँ के निकट पर्यवेक्षण में थाना सकरन पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त वीरेन्द्र कुमार पुत्र मेवालाल निवासी ग्राम ऊंचगाव थाना सकरन जनपद सीतापुर को चौका नदी के किनारे ग्राम करहैका के पास से 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया है। बरामद अवैध शस्त्र के संबंध में मु0अ0सं0 208/25 धारा 25(1-B) आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7