सिरोंज। जर्नलिस्टस यूनियन ऑफ मध्यप्रदेश जम्प की प्रांतीय कार्य समिति की बैठक एंव संभागीय पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें वरिष्ठ पत्रकार व जम्प के प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट राजीव जैन सैनानी का सम्मान किया गया। यह सम्मान देश के वरिष्ठ पत्रकार राज्य सभा संस्थापक राजेश बादल,जम्प के राष्टीय महासचिव डॉ नवीन आनंद जोशी,जम्प के प्रदेश अध्यक्ष एंव साधना न्यूज चैनल के हेड डॉ अरूण सक्सेना द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत राजगढ के चन्दर सिंह सौधिंया,भाजपा कार्य समिति के सदस्य दिलवर यादव,सांसद प्रतिनिधि पवन कुशवाह,नगर पालिका ब्यावरा अध्यक्ष की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। श्री सैनानी का सम्मान उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए किया गया। इस अवसर पर राजीव जैन सैनानी ने जम्प के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अरूण सक्सेना का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्री सक्सेना ने सदैव पत्रकारो की हितो की लडाई लडी है। साथ ही उनके कार्य क्षेत्र में आने वाली परेशानियो के लिए हर दम खडें रहें है। उन्होने ग्रामीण क्षेत्र में पत्रकारो को पत्रकारिता के क्षेत्र में आगे बडाकर उन प्रतिभाओ को एक बडा मंच दिया है। प्रदेश में जम्प एक ऐसा पत्रकारो का संगठन है जो हमेशा पत्रकारो के हितो की लडाई लडने के लिए हमेशा आगे रहता है और जम्प द्वारा रचनात्मक व सामाजिक क्षेत्र में कार्य किए जाते है।

