Skip to main content

Aaj Tak24x7

एनएच 46 पर बस से टकराई बाइक, दो युवक गंभीर घायल एक की हालात सीरियस

13/7/2025

लोकेशन जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश

अरशद अली की रिपोर्ट

6260820075

शिवपुरी जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 46 पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक बस के पीछे जा घुसे, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी और दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार, घायल युवक 32 वर्षीय वसीक अली पुत्र लियाकत अली निवासी सहीशपुरा, शिवपुरी बताया गया है। वह पीओपी पुट्टी का काम करता है और सोमवार को इसी काम के सिलसिले में अपने साथी वकार खान के साथ बाइक से कोलारस की ओर जा रहा था। रास्ते में एनएच 46 पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक चलती बस के पीछे से टकरा गई।

हादसे में वसीक अली और वकार खान दोनों को गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की मदद से उन्हें तत्काल एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों का उपचार जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

वाईट

जिला शिवपुरी से आल इंडिया क्राइम रिपोर्टर अरशद अली की रिपोर्ट

aajtak24x7
Author: aajtak24x7