Skip to main content

Aaj Tak24x7

सड़क हादसे में दो बाईकों की आपस में भिड़ंत,दो घायल में एक रेफर।

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

दुद्धी सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र के महुअरिया जंगल पुल के पास दो बाइक की आपस में टक्कर हो गई, जिसमें दो लोग घायल हो गए। घटना सोमवार की शाम लगभग 5:00 बजे की बताई गई है।
घायलों की पहचान राजू (25) पुत्र विनोद निवासी सागोबांध थाना बभनी और रामअवतार (35) पुत्र शिवशरण निवासी घाघरा थाना बभनी के रूप में हुई है। राजू महुअरिया से दुद्धी आ रहा था, जबकि रामअवतार दुद्धी से घाघरा जा रहा था।
दोनों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया गया । राजू को चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में चल रहा है जबकि रामअवतार को चेहरे और सिर में गंभीर चोटे आई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7