पोर्टल पर फीडिंग में यदि कोई समस्या आ रही है तो ऑपरेटर के माध्यम से ठीक कराये जिससे फीडिंग प्रदर्शित हो सके।

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

किसी भी स्थिति में फीडिंग न होने पर तहसील तथा कलेक्ट्रेट पहुंचकर निस्तारित प्रकरणों की कराये फीडिंग।

औरैया 16 जुलाई 2025 – अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) महेन्द्र पाल सिंह ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में जूम मीटिंग के माध्यम से सभी संबंधितों को निर्देशित किया कि पोर्टल पर फीडिंग न होने के कारण संतुष्ट प्रतिशत कम हो तो ऐसी दशा में अपने ऑपरेटर के माध्यम से इस समस्या को ठीक कराये अथवा तहसील स्तर पर तहसील दिवस के प्रकरणों के साथ एवं कलेक्ट्रेट में पहुंचकर फीडिंग का कार्य पूर्ण कराये जिससे संतुष्ट प्रतिशत में कोई भी गिरावट न हो और जनपद की रैंकिंग अच्छी स्थिति में प्रदर्शित हो। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित यह सुनिश्चित करें कि डिफॉल्ट होने वाले संदर्भों को डिफॉल्ट होने वाली तिथि से एक दिन पूर्व ही संतुष्ट पूर्ण निस्तारित करते हुए अपलोड कराये जिससे प्रकरण डिफॉल्ट होने से बचें और संतुष्ट प्रतिशत में बढ़ोत्तरी हो। उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारी जिनके संदर्भों में संतुष्ट प्रतिशत कम होने के कारण जनपद की रैंकिंग खराब होती है वह निस्तारण की प्रक्रिया में गुणवत्ता पूर्ण कार्यवाही करते हुए निस्तारण सुनिश्चित करें जिससे जनपद की बढ़ती रैंकिंग में किसी प्रकार की कोई रुकावट न आए।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रायः यह देखने में आया है कि विभागीय अधिकारियों द्वारा संबंधित योजनाओं/ कार्यों से कार्यालय में आने वाले जनसामान्य को लाभान्वित/ कार्य करते हुए संतुष्ट किया जाता है परंतु त्वरित किए गए कार्य की किसी भी स्तर पर कोई फीडिंग /अपलोडिंग नहीं की जाती है जिससे ऐसे कार्य अपलोडिंग न होने के कारण पोर्टल पर प्रदर्शित नहीं होते हैं और वह प्रदेश स्तर पर होने वाली रैंकिंग में न पहुंचने के कारण रैंकिंग में सुधार नहीं हो पाता है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों से अपेक्षा की, कि वह विभाग द्वारा जनहित में किए जाने वाले योजनाओं के लाभ/ कार्यों को भी पोर्टल पर फीड कराये जिससे रैंकिंग में प्रदर्शित होने पर संतुष्टि प्रतिशत में सुधार हो सके।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes