Skip to main content

Aaj Tak24x7

कैट आपके द्वार” कार्यक्रम उपनगर ग्वालियर में – ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर होंगे मुख्य अतिथि

अतुल मल्होत्रा ब्यूरो रिपोर्ट 9993256405

कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा व्यापारियों एवं उद्यमियों की समस्याओं के तुरंत समाधान के उद्देश्य से चलाया जा रहा जनसंपर्क एवं जनसुनवाई अभियान “कैट आपके द्वार” अब उप नगर ग्वालियर की ओर अग्रसर है।

यह विशेष कार्यक्रम 18 जुलाई 2025, शुक्रवार को रात्रि 8 बजे अग्रवाल मैरिज गार्डन, सराफा बाजार, ग्वालियर में आयोजित किया जाएगा, जहां स्थानीय व्यापारियों, दुकानदारों और उद्योगपतियों की समस्याओं की न सिर्फ़ सुनवाई होगी बल्कि स्थल पर ही तुरंत समाधान के प्रयास किए जाएंगे।

इस कार्यक्रम में कैट के पदाधिकारियों के साथ ही मध्यप्रदेश शासन के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर विशेष रूप से उपस्थित रहकर व्यापारिक समस्याओं को समझेंगे और समाधान की दिशा में ठोस संवाद करेंगे।
कैट के कार्यकारिणी सदस्य अशोक अग्रवाल,श्रीमती रश्मि अग्रवाल , आलोक जैन , श्रीमती सृष्टि गर्ग ,रवि अग्रवाल , आशीष जैन एवं अन्य पदाधिकारियों ने इस अवसर पर क्षेत्रीय व्यापारियों और उद्योगपतियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का अनुरोध किया है . कार्यक्रम में कैट जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता, महामंत्री विवेक जैन , कोषाध्यक्ष मयूर गर्ग एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे.

aajtak24x7
Author: aajtak24x7