साइबर क्राइम थाना बस्ती व एस0ओ0जी0 टीम बस्ती की संयुक्त टीम द्वारा करोड़ो रूपये की साइबर धोखाधड़ी करके सोने के सिक्के खरीदने वाले गैंग के सरगना सहित 02 अन्तर्जनपदीय साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ए0टी0एम0 कार्ड, पासबुक, चेकबुक, मोबाइल, नगदी व अन्य सामान बरामद

रिपोर्टर
पवन कुमार श्रीवास्तव आज तक 24 X 7 न्यूज़ जिला संवाददाता


आवेदक श्री प्रज्जवल गुप्ता पुत्र संजय गुप्ता निवासी पिकौरा बक्स गांधीनगर बस्ती, थाना कोतवाली जनपद बस्ती (बालक राम ज्वेलर्स) द्वारा साइबर क्राइम पुलिस थाना बस्ती में प्रार्थना पत्र इस आशय से प्रस्तुत किया गया कि उनके साथ अज्ञात साइबर अपराधियो द्वारा सोने के सिक्के खरीद कर रुपये 2,06,550/- पेमेंट करने के पश्चात साइबर ठगी कर ली गयी है जिस पर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. – 0033/2025 धारा- 318(4), 319(2) BNS.व 66 डी.आई.टी. एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित है ।
साइबर क्राइम थाना बस्ती टीम, एस0ओ0जी0 टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में इलेक्ट्रानिक सर्विलांस व डिजिटल फूटप्रिंट, ओपेन सोर्स इंटेलिजेंस टूल आदि की मदद से उक्त घटना में शामिल गैंग के सरगना सहित 02 साइबर अपराधियो को अमहट थाना कोतवाली बस्ती से गिरफ्तार किया गया |
अपराध करने का तरीका-
अभियुक्तगण द्वारा यह कार्य योजनबद्ध तरीके से आपराधिक षडयंत्र के तहत शामिल रहकर अपना अपना कार्य जैसे फर्जी सिम व म्यूल बैंक खातों का प्रबन्ध करना व इंटरनेट बैंकिंग का संचालन कर पैसे ट्रासफर करना , ए.टी.एम. के माध्यम से व ज्वैलरी की दुकानो पर गोल्ड की खरीदारी करके निकासी करना आदि किया गया है । ठगे गये पैसों को अपने कार्य अनुसार आपस में बांट लिया गया है , अभियुक्तगण काफी शातिर किस्म के चालाक व तकनीकि रूप से दक्ष व अभ्यस्थ साइबर अपराधी है तथा साइबर अपराध करने के तौर तरीको से भली भाति परिचित है, ये लोग अपनी पहचान छिपाने व पुलिस के पहुंच से दूर रहने के उद्देश्य से फर्जी सिम कार्ड व म्यूल बैंक खातों का प्रयोग करते है ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-

  1. श्रीकान्त वर्मा पुत्र गोमती प्रसाद वर्मा उम्र 21वर्ष निवासी ग्राम पटेल नगर मनकापुर थाना कोतवाली मनकापुर जनपद गोन्डा (उ0प्र0) |
  2. सोनू कुमार पुत्र जगमोहन उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम मदनपुरा थाना खोडारे जनपद जनपद गोन्डा (उ0प्र0) |

बरामदगी का विवरण-
1- 04 अदद मल्टीमीडिया एण्ड्राइड/आईओएस मोबाइल फोन (कीमत करीब 02 लाख रूपये) |
2- एक अदद मोटरसाइकिल, नगद रुपये 2,200/- |
3- फर्जी बैंक पासबुक- 05 अदद, बैंक डेबिट कार्ड-10 अदद, सिम कार्ड-07 अदद, पैन कार्ड-01 अदद, आधार कार्ड-01 अदद, चेक बुक-01 अदद, डी0एल0-01 अदद |

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1- प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना विकास यादव जनपद बस्ती |
2- निरीक्षक रामकुमार राजभर साइबर थाना जनपद बस्ती |
3- प्रभारी एस0ओ0जी0 चन्द्रकान्त पाण्डेय जनपद बस्ती |
4- उप निरीक्षक रामफल चौरसिया साइबर थाना
5- हे.का. ऋषिवेद त्रिपाठी , का. अभिषेक त्रिपाठी, का.संदीप कुमार, का. जितेन्द्र यादव, का. सुजीत यादव, का.घनश्याम, का.रूपेश, का.गौरव साइबर थाना जनपद बस्ती | 6- हे0का0 रमेश यादव, हे0का0 अभय उपाध्याय, का0 चन्दन भारती, हे0का0 धर्मेन्द्र, हे0का0 शिवम यादव एस0ओ0जी0 टीम जनपद बस्ती | 7- का0 संतोष सर्विलांस टीम जनपद बस्ती |

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes