शातिर नकबजन गिरफ्तार, चुराया हुआ मोबाईल जप्त

*शातिर नकबजन गिरफ्तार, चुराया हुआ मोबाईल जप्*

 

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लूट, झपटमारी, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गए संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक रांझी श्री सतीष कुमार साहू के मार्गदर्शन में थाना रांझी की टीम द्वारा एक शातिर नकबजन को गिरफ्तार कर चुराया हुआ मोबाईल जप्त किया गया है।

थाना रांझी में दिनॉक 28-6-25 को करण सिंह परिहार उम्र 40 वर्ष निवासी नई बस्ती सुभाष नगर झण्डा चौक ने रिपोट्र दर्ज करायी कि दिनॉक 28-6-25 की रात लगभग 10 बजे घर के सामने वाले कमरे में सो गये थे, लगभग 3 बजे रात कमरे के दरवाजे का ताला तोडने की आवाज आयी तो वह एंव पिताजी ने उठकर देखे तो पीछे वाले कमरे के दरवाजे का ताल टूटा था कमरे के अंदर बॉक्स के उपर रखा सैमसंग कम्पनी का मोबाईल एवं लोवर के जेब मे रखे 6 हजार रूपये गायब थे। कोई अज्ञात चोर दरम्यिानी रात में पीछे वाले कमरे के दरवाजे का ताला तोडकर मोबाईल वं नगदी रूपये चोरी कर ले गया है। रिपेार्ट पर अपराध क्रमांक 472/25 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

दौरान विवेचना के क्षेत्र के शातिर नकबजन रितिक उर्फ किन्ना कश्यप को विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर घर में दबिश देते हुये पकडा गया एवं सघन पूछताछ करने नगर्द बस्ती सुभाष नगर झण्डा चौक स्थित घर के दरवाजे का ताला तोडकर मोबाईल वं नगदी रूपये चुराना स्वीकार करते हुये चुराये हुये नगदी रूपये खर्च कर देना बताया। आरोपी की निशादेही पर चुराया हुआ मोबाईल जप्त करते हुये आरोपी रितिक कश्यप उर्फ किन्ना उम्र 24 वर्ष निवासी नई बस्ती मोहनिया रोड झण्डा चौक रांझी को उपरोक्त प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेज दिया गया।

*उल्लेखनीय है कि पकडा गया आरोपी शातिर अपराधी प्रवृत्ति का युवक है जिसके विरूद्ध नकबजनी, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, मारपीट के 12 अपराध पंजीबद्ध है ।*

उल्लेखनीय भूमिका- शातिर नकबजन को गिरफ्तार कर चुराया हुआ मोबाईल जप्त करने में थाना प्रभारी रांझी श्री उमेश गोल्हानी के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक हरिओम, आरक्षक भूपेन्द्र सिंह, की सराहनीय भूमिका रही

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes