Skip to main content

Aaj Tak24x7

मध्य प्रदेश का नाम रोशन हुआ इंदौर बना फिर भारत में स्वच्छता का सिरमौर : देश नागरिकों को सिखाया साफ-सफाई और सहभागिता का मंत्र*

*मध्य प्रदेश का नाम रोशन हुआ इंदौर बना फिर भारत में स्वच्छता का सिरमौर : देश नागरिकों को सिखाया साफ-सफाई और सहभागिता का मंत्र

 

✍️ मुकेश शुक्ला — आज तक 24 * 7, इंदौर

 

इंदौर, (मध्यप्रदेश)

इंदौर ने एक बार फिर कर दिखाया — स्वच्छता में देश का पहला स्थान प्राप्त कर यह सिद्ध कर दिया कि जब जनता, प्रशासन और मीडिया एकजुट हो जाएं, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं।

 

यह केवल एक पुरस्कार नहीं, यह इंदौर की सजगता, संस्कार और सामूहिक चेतना की जीत है।

इस उपलब्धि के लिए सबसे पहला धन्यवाद उस स्वच्छता-प्रेमी जनता को, जिसने स्वच्छता को सिर्फ एक आदत नहीं, अपनी संस्कृति बना लिया है।

 

विशेष आभार उन सफाई मित्रों को, जो प्रातः सूर्योदय से पहले शहर की आत्मा को चमकाने में लगे रहते हैं।

कर्तव्यनिष्ठ प्रशासन, विशेषकर नगरीय प्रशासन मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय को, जिनकी दूरदृष्टि और नेतृत्व में शहर को एक नई पहचान मिली। युवा और ऊर्जावान महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, जिनके उत्साही नेतृत्व ने पूरे नगर निगम को नई रफ्तार दी।

 

और निश्चित रूप से इंदौर के पत्रकार साथियों को, जिनकी कलम और कैमरे ने इंदौर की स्वच्छता यात्रा को देश-दुनिया तक पहुँचाया।

 

इंदौर केवल नंबरों से नहीं जीता — इंदौर ने दिलों से जीता है।

स्वच्छता का यह मुकुट उन हज़ारों अज्ञात चेहरों की मेहनत का प्रतीक है, जिन्होंने अपने कर्तव्यों को इबादत बना लिया।

 

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरे इंदौर को हार्दिक बधाई।

मेरा विश्वास है कि स्वच्छता के साथ-साथ अब इंदौर नशा मुक्ति, यातायात अनुशासन, हरियाली, डिजिटल शिक्षा और सामाजिक समरसता जैसे क्षेत्रों में भी देश का अग्रदूत बनेगा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in