थाना कोतवाली पुलिस की वाहन चोर के खिलाफ कार्यवाही

*थाना कोतवाली पुलिस की वाहन चोर के खिलाफ कार्यवाह*

 

*थाना कोतवाली पुलिस ने वर्ष 2023 में महाराज बाड़ा से बाइक चोरी करने वाले एक वाहन चोर को खनियाधाना से किया गिरफ्तार*

 

🔴 *पकड़े गये फरार आरोपी से पूर्व में ही खनियाधाना पुलिस द्वारा उक्त चोरी के वाहन को जप्त कर लिया था, और आरोपी फरार हो गया था।*

 

ग्वालियर। दिनांक 17.07.2025 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर जिले में वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर वाहन चोरों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पश्चिम) श्रीमती सुमन गुर्जर द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चोरी गये वाहनों की बरामदगी कर चोरों को पकड़ने हेतु मुखबिर तंत्र विकसित करने के निर्देश दिये।

 

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी लश्कर श्रीमती किरण अहिरवार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक मोहिनी वर्मा के द्वारा थाना बल की टीम को थाना कोतवाली के अप0क्र0 111/23 धारा 379 भादवि में फरार वाहन चोर को पकड़ने हेतु लगाया गया। दिनांक 16.07.2025 को थाना प्रभारी कोतवाली को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण का फरार आरोपी अपने गांव बेल बावड़ी खनियाधाना शिवपुरी में मौजूद है। सूचना पर पुलिस की टीम को आरोपी के गांव भेजा गया, जहां से पुलिस टीम द्वारा फरार आरोपी को धरदबोचा।

 

पकड़े गये फरार आरोपी से पूर्व में खनियाधाना पुलिस द्वारा उक्त चोरी के वाहन को जप्त किया गया था, और आरोपी फरार हो गया था। उक्त जप्त वाहन को वाहन मालिक को सुपुर्द किया जा चुका है। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण के फरार आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। पकड़े गये वाहन चोर से थाना कोतवाली पुलिस द्वारा विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

 

*घटना का संक्षिप्त विवरणः*- ज्ञात हो कि फरियादी धर्मवीर सिंह भदौरिया पुत्र श्री राजवीर सिह भदौरिया उम्र 25 साल निवासी शिव कॉलोनी गुढा थाना माधौगज ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट लेख कराई थी कि दिनांक 18.05.23 को शाम के समय वह महाराज बाडा अपने पड़ोसी सुधीर सिकरवार की मोटर साइकिल हीरो स्प्लेण्डर क्रमांक एमपी07-एमजेड-6527 को लेकर गया था और मैने मोटर साइकिल बाडा पर नगर निगम कार्यालय के सामने लॉक लगा कर खड़ी कर दी थी उसके बाद मैं सामान लेने चले गया था और करीव 15 मिनिट बाद वापस आया तो उक्त मोटर साइकिल नही मिली। कोई अज्ञात चोर उक्त मोटर साइकिल को चुराकर ले गया। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना कोतवाली में अप0क्र0 111/23 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

 

*सराहनीय भूमिका* :- थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक मोहिनी वर्मा, प्र.आर. रामविलास त्यागी, आर. देवेन्द्र चौहान, आर. राजेन्द्र रावत की सराहनीय भूमिका रही है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes