अमरोहा में AAP सांसद संजय सिंह का योगी सरकार पर तीखा हमला: “27,000 स्कूल बंद, 27,308 शराब की दुकानें खोलीं

*अमरोहा में AAP सांसद संजय सिंह का योगी सरकार पर तीखा हमला: “27,000 स्कूल बंद, 27,308 शराब की दुकानें खोली

 

 

 

 

 

 

 

*अमरोहा, 17 जुलाई 2025*: आम आदमी पार्टी (AAP) के उत्तर प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने गुरुवार को अमरोहा में प्रदेश सरकार के 27,000 सरकारी स्कूल बंद करने और 27,308 शराब की दुकानें खोलने के फैसले के खिलाफ तीखा हमला बोला। ‘स्कूल बचाओ आंदोलन’ के तहत उन्होंने प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदपुर से हुमायूंपुर प्राथमिक विद्यालय, विकास खंड जोया तक बच्चों और अभिभावकों के साथ विरोध मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने योगी सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को नष्ट करने और गरीब बच्चों को अनपढ़ रखने का आरोप लगाया।

संजय सिंह ने कहा, “शिक्षा का अधिकार कानून (RTE) के तहत हर बच्चे को 1 किलोमीटर के दायरे में स्कूल और मूलभूत सुविधाएं मिलनी चाहिए। लेकिन योगी सरकार संविधान की धज्जियां उड़ा रही है। स्कूलों को बंद कर बच्चों को 3-4 किलोमीटर दूर पढ़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है।” उन्होंने सवाल उठाया, “क्या IAS, जज और नेताओं के बच्चे इतनी दूर पैदल स्कूल जाएंगे? सरकार सुनियोजित तरीके से गरीब, दलित और वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षा से वंचित कर रही है।उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि प्रदेश में 1.93 लाख प्राथमिक, 3,872 माध्यमिक और 8,714 वरिष्ठ माध्यमिक शिक्षकों के पद खाली हैं। “सरकार स्वीकार करती है कि 2 लाख शिक्षकों की कमी है, लेकिन भर्ती की कोई ठोस योजना नहीं है। स्कूलों को मर्ज या खस्ताहाल छोड़ दिया गया है। एक अभिभावक ने बताया, “हम बड़ी मुश्किल से बच्चों को पढ़ाते हैं, लेकिन स्कूल इतनी दूर होने से अब भेजना असंभव है।संजय सिंह ने योगी सरकार पर शिक्षा के बजाय शराब को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा, “प्रदेश में 27,308 शराब की दुकानें खोली गईं, जबकि 27,000 स्कूल बंद किए गए। यह सरकार बच्चों से किताबें छीनकर शराब की बोतल थमा रही है।” उन्होंने ऐलान किया कि AAP ‘मधुशाला नहीं, पाठशाला चाहिए’ के नारे के साथ सड़क से संसद और सुप्रीम कोर्ट तक यह लड़ाई लड़ेगी।विरोध मार्च में रोहिलखंड प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर मोहम्मद हैदर, जिला प्रभारी मोहम्मद आमिर, जिला अध्यक्ष कुशल चौधरी, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य अमर सिंह खागी सहित कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। संजय सिंह ने चेतावनी दी, 2027 में जनता इस सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी। हम हर बच्चे को शिक्षा का अधिकार दिलाने तक संघर्ष करेंगे।

 

 

संवाददाता जमशेद अली अमरोहा उत्तर प्रदेश

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in