*ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन एवं मां नर्मदा मैं स्नान के दौरान दो सगे भाई मां नर्मदा के तेज धारा में बह दो दिन के बाद भी नहीं मिल पाए मृतकों श* मुकेश शुक्ला आज तक 24 * 7 ओंकारेश्वर तीर्थ नगरी में ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर के दर्शन एवं नर्मदा स्नान को अपने दोस्तों के साथ आए इंदौर नगर के दो सगे भाई, विक्की और लकी सभी मित्र गण ॐकार पर्वत स्थित नर्मदा-कावेरी संगम घाट पर नर्मदा स्नान करने पहुंचे। स्नान के दौरान अचानक तेज बहाव में जाने से दोनों भाई पानी में बह गए। जिनकी तलाश जारी है मौके पर नगर परिषद के द्वारा वहां पर किसी भी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्थाए नहीं के बराबर है मां नर्मदा के जल में लापता युवकों के साथ साथ साथ आए हुए लोग चिल्लाते पुकारते रहे स्नान कर रहे हैं श्रद्धालु भी घबरा गए मगर मौके पर कोई भी सुरक्षा व्यवस्थाएं दिखलाई नहीं जबकि नर्मदा कावेरी संगम घाट पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में आस्था पूर्वक श्रद्धालु स्नान ध्यान पूजन करते हैं मगर यहां पर समुचित व्यवस्थाओं का अभाव होने की निंजा करते हुए राष्ट्रीय हिंदू महा सभा भारत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मोहन राणा ने प्रशासन की व्यवस्थाओं की निंदा की मां नर्मदा नदी के जल में लापता दोनों के परिचितों की सूचना मांधाता पुलिस थाने पर किए जाने के बाद ओंकारेश्वर पुलिस थाने की टीम एवं एस डीआर एफ राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की टीम मौके पर पहुंची और दोनों भाइयों की तलाश शुरू कर दी। मगर 2 दिन बीत जाने के बाद भी परिणाम कुछ नहीं निकला प्रशासन की लाख सुविधाओं के बाद तीर्थ नगरी में अकाल मृत्यु हो जाने का सिलसिला जारी है देर शाम तक दोनों भाइयों के नहीं मिल पाने पर आम जनों का कहना है कि दोनों अब नहीं रहे
मांधाता पुलिस थाना प्रभारी श्री अनूप सिंह सिंधिया के द्वारा
लक्की ओर विक्की के परिवार वालों को घटना की सूचना दी गई संपूर्ण परिवार में गमगीन मातम का माहौल बन गया।
जबकि
खण्ड़वा जिला प्रशासन ने घाटों पर स्नान करने वालों को सावधानी बरतने और निर्धारित सीमा के भीतर ही स्नान करने की चेतावनी भी लगातार दी जा रही है। प्रत्येक घाटो पर स्नान के दौरान सावधानी बरतने संबधी सूचना बोर्ड भी लगवाये हैं।लेकिन कही ना कही श्रद्धालु जानकारी के अभाव मैं असमय ही काल का ग्रास हो चुके हैं। संगम घाट पर किसी भी प्रकार की कोई व्यवस्थाएं मौके पर दिखलाई नहीं बता दे की ओंकारेश्वर विद्युत उत्पादन के बाद मां नर्मदा का बहाव तेज होने के कारण यहां पहले भी कई घटनाएँ घटित हो चुकी हैं। घटना के सूचना पर पुलिस और बचाव दल का देर से सर्च ऑपरेशन होना फिलहाल दोनों की कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो पा रही है परिजन परेशान होकर पुलिस पर ही भरोसा कर रहे हैं कि आखिर कब हमें अपनों के चेहरे जिंदा या शव के रूप में देखने को मिलेंगे



