*क्राईम ब्रांच एवं थाना पनागर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही*
*नशीले इंजैक्शन के कारोबार में लिप्त 02 आरोपी गिरफ्ता,*
*160 नग नशीले इंजैक्शन एवं एक्टिवा जप्त*
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ, शराब की तस्करी तथा नशीले इंजैक्शन के कारोबार में लिप्त असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.) तथा नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल श्रीमति राजेश्वरी कौरव एवं उप पुलिस अधीक्षक अपराध श्री उदय भान बागरी के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना पनागर की टीम द्वारा नशीले इंजैक्शन के कारोबार मे लिप्त 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर 160 नशीले इंजैक्शन जप्त किये गये है।
थाना प्रभारी पनागर श्री विपिन ताम्रकार ने बताया कि दिनांक 17-7-25 की रात्रि क्राईम ब्रांच एवं थाना पनागर की संयुक्त टीम द्वारा उर्दुआ मोड़ में वाहन चैकिंग के दौरान 2 व्यक्ति एक्टिवा में आते दिखे एक्टिवा चालक को रूकने का इशारा किया जो पुलिस को देखकर एक्टिवा से उर्दुआ खुर्द तरफ भागा जिसका पीछा कर बजरंग बली मंदिर के सामने मेन रोड़ उर्दुआ खुर्द मंे दोनों को घेराबंदी कर पकड़ा गया एक्टिवा क्रमांक एमपी 20 एसई 3622 के चालक ने पूछताछ पर अपना नाम सचिन उर्फ राहुल पिता मुकेश पटेल उम्र 25 वर्ष निवासी परियट पनागर एवं पीछे बैठने वाले ने अपना नाम गुड्डू उर्फ पुरूषोत्तम काछी पिता मिठाईलाल काछी उम्र 44 वर्ष निवासी जयप्रकाश नगर अधारताल बताया तलाशी लेने पर एक्टिवा में सफेद रंग की नायलोन के थैले में प्रतिबंधित फेनेरमाईन मेलियेट 80 नग एवं ब्यूप्रेनार्फिन 80 नग इंजेक्शन रखे मिले, उक्त प्रतिबंधित इंजेक्शन के संबंध में पूछताछ करने पर दीपक जैन पिता नरेश जैन निवासी गुरूनानक वार्ड पनागर से खरीदना एवं दीपक जैन से नशीले इंजेक्शन खरीदने पर दीपक जैन के द्वारा शुभम मोटा के द्वारा इंजेक्शन भेजना बताये, आरोपी सचिन उर्फ राहुल पटैल एवं गुड्डू उर्फ पुरूषोत्तम काछी के संयुक्त कब्जे से फेनेरमाईन मेलियेट 80 नग एवं ब्यूप्रेनार्फिन 80 नग प्रतिबंधित इंजेक्शन तथा घटना में प्रयुक्त एक्टिवा क्रमांक एमपी 20 एसई 3622 जप्त करते हुये चारों आरोपियों के विरूद्ध धारा 8, 22, एनडीपीएस एक्ट एवं 5/13 ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये आरोपी दीपक जैन एवं शुभम मोटा की तलाश जारी है।
उल्लेखनीय है कि पकडे गये दोनों आरोपी अपराधी प्रवृत्ति के हैं गुड्डू उर्फ पुरोषोत्तम के विरूद्ध ड्रग कंटोल एक्ट मारपीट चोरी के 7 अपराध तथा सचिन के विरूद्ध ड्रग कंटोल एक्ट, आर्म्स एक्ट, छेडछाड, मारपीट चोरी के 7 अपराध पंजीबद्ध है।
उल्लेखनीय भूमिका- दोनों आरोपियों को नशीले इंजैक्शन के साथ रंगे हाथ पकडने में उप निरीक्षक प्रियंका मेहरा, आरक्षक रत्नेश राय, सुजीत मिश्रा प्रधान आरक्षक चालक ओमप्रकाश पाण्डे एवं थाना प्रभारी अपराध श्री शैलेष मिश्रा के निर्देशन में क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक कैलाश मिश्रा, मोहन तिवारी, प्रधान आरक्षक मोहन सिंह, हितेन्द्र रावत, आरक्षक पंकज सिंह, रीतेश शुक्ला, प्रमोद सोनी की सराहनीय भूमिका रही।



