पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय ने समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों की ली अपराध समीक्षा बैठक*

*पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय ने समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों की ली अपराध समीक्षा बैठक*

*👉 कहा गम्भीर अपराध एवं सायबर फ्रॉड के फरार आरोपी एवं फरार वारंटी जो जिले से बाहर रह रहे हैं के सम्ंबध में पतासाजी कर टीमें गठित कर रवाना करते हुये फरार आरोपी/वारंटी की शीघ्र गिरफ्तारी के करें प्रयास*

*👉 शिकायतकर्ता की शिकायत संवेदनशीलता से सुने एवं त्वरित निर्णय लेते हुये करें विधि सम्मत कार्यवाही*

👉 प्रतिदिन स्थान बदल-बदल कर पर्याप्त स्टॉपर रखकर चैकिंग प्वाईट लगाये जाकर, ब्रीथ एनेलाईजर से चैक कर शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही करते हुये करें लायसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही

👉 विभिन्न माध्यमों से प्रचार प्रसार कर ‘‘राहवीर योजना’’ के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल की मदद कर जल्द से जल्द किसी भी अस्पताल तक पहुॅचाते हुये घायल की जान बचाकर राहवीर बनने हेतु लोगों को करें जागरूक

 

आज दिनांक 17-7-2025 केा शाम दोपहर 1 बजे पुलिस कंट्रोल रूम जबलपुर में पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 श्रीमति अंजना तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्रीमति पल्लवी शुक्ला ,की उपस्थिति में समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों की बैठक ली गयी।

 

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने बैठक में त्रिवार्षिक तुलनात्मक भा.द.वि/बी.एन.एस. तथा प्रतिबंधात्मक एवं माईनर एक्ट की विस्तार से समीक्षा की गयी तथा आपके द्वारा थानावार लंबित गम्भीर अपराध हत्या एवं हत्या के प्रयास, लूट, झपटमारी, नकबजनी एवं एस.सी.एस.टी. एक्ट, धोखाधड़ी तथा महिला सम्बंधी अपराधों की विस्तार से समीक्षा की गयी एवं लंबित अपराधों कें निराकरण के सम्बंध मे आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।

घारा 173 (8) जा.फौ. /193(9) बीएनएसएस के प्रकरणों की समीक्षा करते हुये आदेशित किया गया कि फरार आरोपियों पर ईनाम उद्घोषित करायें तथा पतासाजी कर शीघ्र आरोपी की गिरफ्तारी करते हुए प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निकाल करायें।

गम्भीर अपराध, सायबर फ्रॉड सम्बंधी फरार आरोपी/वारंटी जो जिले के बाहर रह रहे है की पतासाजी कर गिरफ्तारी हेतु टीमें बनाकर जिले से बाहर टीमों को भेजकर अधिक से अधिक फरार आरोपी/वारंटी की गिरफ्तारी करें।

आपने कहा कि थानों मे रिपोर्ट करने पहुंचने वाले शिकायतकर्ताओं के साथ अच्छा व्यवहार करें, थाना प्रभारी स्वयं शिकायतकर्ता की शिकायत संवेदनशीलता से सुने एवं त्वरित निर्णय लेते हुये विधि सम्मत कार्यवाही करें।

लंबित सी.एम. हैल्प लाईन एवं जनसुनवाई की शिकायतों का शीघ्र संतुष्टीपूर्ण निकाल करें ।

अधिकांशतः शराब पीकर तेज रफ्तार से वाहन चलाने के कारण दुर्घटनाये होती है, जिसे घ्यान में रखते हुये शहर के प्रमुख चौराहो पर स्थान बदल-बदलकर बैरिकेट्स एवं स्टापर लगाये जाकर चैकिंग करें चैकिंग के दौरान ब्रीथ एनेलाईजर से चैक कर शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही करते हुये, शराब पीकर वाहन चलाने वालो के लायसेंस निरस्तीकरण की भी कार्यवाही करे।

 

इसके साथ ही आपने शासन की ‘‘राहवीर योजना’’ के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल की मदद कर घायल को जल्द से जल्द किसी भी अस्पताल तक पहुॅचायें ताकि घायल की जान बच सके के सम्बंध में लोगों को जागरूक करने हेतु आदेशित करते हुये कहा कि –

🚑 ‘‘राहवीर योजना’’ अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल पीड़ितों को गोल्डन ऑवर (गंभीर सड़क दुर्घटना के 01 घंटे) के अंदर अस्पताल तक ले जाने वाले व्यक्तियों को ‘‘राहवीर’’ के रूप में परिभाषित कर उनके द्वारा किये गये कार्यो के लिए प्रोत्साहन राशि नगद 25000/- रूपये एवं प्रमाण पत्र दिया जायेगा । जिला दंडाधिकारी की अध्यक्षता में गठित अप्रेजल कमेटी के माध्यम से यह कार्यवाही की जावेगी।

🚑 ऐसे ‘‘राहवीर’’ जो सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल को त्वरित मदद पहुॅचायेंगे उनमें से 10 लोगो को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदाय किये जायेंगे, जिसमें चयनित ‘‘राहवीर’’ को 01 लाख की नगद राशि प्रदान की जायेगी।

उक्त सम्बंध मे अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने हेतु विभिन्न माध्यम से प्रचार प्रसार करते हुये जन सामान्य मे जागरूकता लाने का प्रयास करें।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in