Skip to main content

Aaj Tak24x7

नशे से दूरी, है जरूरी’’ पंद्रह दिवसीय नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय के निर्देशन में जबलपुर जिले के समस्त थाना अंतर्गत स्कूल/कालेज में कार्यक्रम आयोजित कर तथा ग्राम-बस्ती में लोगों को एकत्रित कर समझाईश देते हुये एवं रैली निकालकर किया जा रहा हेै जागरूक

       मध्यप्रदेश शासन माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश श्री कैलाश मकवाना (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार सम्पूर्ण प्रदेश में 15 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक ’’नशे से दूरी, है जरूरी’’ शीर्षक से नशा मुक्ति जनजागरण अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य समाज को नशीले पदार्थों की बुराइयों से अवगत कराना तथा युवाओं को जागरूक करते हुए मध्यप्रदेश को नशा मुक्त बनाना है।
    इसी तारतम्य में जबलपुर जिले में  पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर श्री प्रमोद वर्मा (भा.पु.से.), उप पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर श्री अतुल सिंह (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को  ’’नशे से दूरी, है जरूरी’’ नशा मुक्ति जनजागरण अभियान के अंतर्गत  शैक्षणिक संस्थानों में संवाद एवं विचार गोष्ठियां, हाट-बाजारों व सार्वजनिक स्थलों पर नुक्कड़ नाटक, पोस्टर-पंपलेट के माध्यम से जागरूकता, जनसंवाद एवं रैली का आयोजन कर लोगों को जागरूक करने हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 श्रीमति अंजना तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्रीमति पल्लवी शुक्ला के मार्ग निर्देशन में समस्त नगर पुलिस अधीक्षक/ उप पुलिस अधीक्षक/एसडीआसेपी द्वारा अपने अपने अनुभाग के थाना में जागरूकता हेतु विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजन  कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
इसी तारतम्य में आज दिनॉक 18-7-25 को उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति आकाक्षा उपध्याय के नेतृत्व मंे थाना बरेला अंतर्गत क्राईस्ट चर्च स्कूल में को  ’’नशे से दूरी, है जरूरी’’ विषय पर छात्र छात्राओं को समझाते हुये  नशे की लत से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया साथ ही विभिन्न प्रकार के नशे एवं उनसे होने वाले मानसिक शारीरिक व आर्थिक नुकसानों तथा दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया गया।
      इसके साथ ही सभी को बताया कि  पुलिस द्वारा लगातार नशे के विरुद्ध अभियान चलाकर, लोगों को जागरूक कर लोगों को बर्बाद होने से बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
            इसी प्रकार नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री सोनू कुर्मी , थाना प्रभारी ओमती श्री राजपाल सिंह बघेल द्वारा घंटाघर के पास लोगों को एकत्रित कर ’’नशे से दूरी, है जरूरी’’  के सम्बंध में बताते हुये जागरूक किया गया।
         थाना गोरखपुर अंतर्गत चौकी प्रभारी रामपुर उप निरीक्षक प्रभाकर सिंह द्वारा गर्ल्स हास्टल में तथा माण्डवा बस्ती में बताया गया कि कैसे नशा अपराधों की जड़ होता है, नशे से नशा करने वाला व्यक्ति ही नहीं बलकि पूरा परिवार प्रभावित होता है।
          थाना विजय नगर अंतर्गत नशे से दूर रहने हेतु शपथ दिलाई गयी।  संजीवनी नगर अंतर्गत 90 क्वाटर में युवाओं को एकत्रित कर पम्पलेट वितरित कर तथा कोतवाली अंतर्गत कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला गोविंद गंज मे नशे के दुष्प्रभाव के बारे मे बताया गया । इसी प्रकार थाना पाटन  अंतर्गत गॉव-बस्तियों में बैनर पोस्टर आदि लगाते हुये समझाईश दी गयी।  थाना चरगवॉ अंतर्गत ग्राम जमुनिया मे लोगों को एकत्रित कर समझाईश दी गयी
         इसी प्रकार नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत थाना कैंट अंतर्गत  बैनर लगाकर रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया।
aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in