Skip to main content

Aaj Tak24x7

तृतीय सप्तदिवसीय असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण रुद्राभिषेक कार्यक्रम प्रारंभ

श्रावण महोत्सव प्रारंभ

श्री गंगेश्वर रुद्राभिषेक परिवार तिलवाराघाट जबलपुर के द्वारा आज दिनांक 18 जुलाई 2025 से पार्थिव शिवलिंग निर्माण रुद्राभिषेक कार्यक्रम वृंदावन गार्डन सगडा चौक शास्त्री नगर जबलपुर में कलश यात्रा के बाद आवाहित देवताओं के पूजन के पश्चात पार्थिव शिवलिंग पूजन रुद्राभिषेक आरती के पश्चात प्रसाद वितरण के साथ प्रथम दिवस का पूजन संपन्न हुआ यहां पर 18 जुलाई से 24 जुलाई तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से पार्थिव शिवलिंग निर्माण और उसके पश्चात भगवान भोलेनाथ जी का रुद्राभिषेक किया जाऐगा इस श्रावण महोत्सव में आप सभी भगवत भक्त सपरिवार सादर आमंत्रित हैं।
संयोजक – वैदिक आचार्य पंडित रामाधार प्यासी
आयोजक – श्री गंगेश्वर रुद्राभिषेक परिवार तिलवाराघाट जबलपुर म.प्र.
उपस्थित भक्त – आचार्य संजय तिवारी , पंडित विकास त्रिपाठी , नर्मदा प्रसाद चौबे , महेंद्र पांडेय, सुषमा पांडेय, संध्या प्यासी, हर्षिता प्यासी, शुभांगी प्यासी,हरि मिश्रा , उर्मिला चौबे , सिद्धी चौबे ,अनीता पटेल, वर्षा विदेही,मंजू सेन ,ऊषा साहू आदि की उपस्थिति रही ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in