Skip to main content

Aaj Tak24x7

नहीं बरसे बद रा सावन सूखा बीता जाए कृषकों के माथे पर चिंता की लकीरें।

मुकेश शुक्ला आज तक 24 * 7 खंडवा / खरगोन श्रावण मास पर्व 11 जुलाई से आरंभ होने के बाद से ही खंडवा एवं खरगोन जिले के अधिकांश क्षेत्रों में वर्षा न होने के कारण क्षेत्र के कृषकों के माथे पर चिंता की लकीरें देखी जा सकती है कड़ी मेहनत और महंगा बीच रोपित कर किसानों ने आज अपने खेतों में फसल लगा रखी है मगर इंद्र देवता के रूठ जाने के कारण क्षेत्र के किसान परेशान है अनेक कृषकों का कहना है कि सावन सूखा बीता जाए अब तक नहीं बरसे बदरा वाली कहावत चरितार्थ होते दिखलाई पड़ रही है अगर एक सप्ताह और क्षेत्र में तेज बारिश नहीं होती है तो समस्या और भी विकराल हो जावेगी अनेक ग्रामीण क्षेत्रों में तो भगवान इंद्र देवता को मनाने का सिलसिला भी आरंभ हो चुका है क्षेत्र के देवी देवताओं की काकड़ पूजा की जा रही है तो कहीं ग्रामीण क्षेत्रों में बा ग रोटी का आयोजन हो रहे हैं पूरा गांव एकत्रित होकर अपने-अपने घरों के बाहर भोजन बनता है जैसा आयोजन कर अच्छी बारिश की कामनाएं कर रहे हैं मोर घड़ी के किसान श्री महेश पटेल नरेंद्र यादव गोपाल पटेल का कहना है कि सोयाबीन कपास मक्का की फसलों के लिए पानी अति आवश्यक हो गया है वर्षा ना हो पाने के कारण फसल में बीमारियां भी आ रही है दवाइयां महंगी है ऐसे में किसान बहुत परेशान है

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in