Skip to main content

Aaj Tak24x7

संवेदना ग्रुप द्वारा विवेकानंद पार्क में किया गया पर्यावरण गोष्ठी का आयोजन

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

*लोगों को जागरूक करने के साथ, खायी गयी पर्यावरण रक्षा की सौगंध एवं रोपे गये पौधे

*आज संवेदना ग्रुप के तत्वाधान में आवास विकास स्थित विवेकानंद पार्क में पर्यावरण गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी एवं लोकप्रिय नेता सौरभ भूषण शर्मा जी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया की पर्यावरण हम सभी के जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी है हमारा जीवन इसके बिना सम्भव नहीं अतः हमारा भी दायित्व है कि हम पर्यावरण की रक्षा करें। गोष्ठी में लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता हरमिन्दर सिंह सबरवाल ने की।संस्था के संरक्षक डॉ. एस एस एस परिहार एवं संरक्षक दिनेश गुप्ता ने बताया की संवेदना ग्रुप जमीनी तौर पर पिछले कई वर्षों से पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अपनी सहभागिता प्रस्तुत कर रहा है हमें मिलकर पौधों को रोपित एवं संरक्षित करना चाहिए। संस्था के संस्थापक डॉ सक्षम सेंगर एडवोकेट एवं गिरेंद्र सिंह ने बताया कि यह अभियान सम्पूर्ण वर्षा काल में अनवरत जारी रहेगा साथ ही लोगों को जागरूक कर उनका साथ लिया जायेगा। उपस्थित जनमानस ने पर्यावरण संरक्षण की सामूहिक शपथ ली।इसके साथ ही वृक्षारोपण अभियान का इस वर्ष का तृतीय चरण सम्पन्न किया गया जिसमें आवास विकास स्थित विवेकानंद पार्क में संस्था के सदस्यों द्वारा वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया इस अभियान के अंतर्गत संवेदना ग्रुप के कई सहयोगियों ने अपने पितरों / पूर्वजों की स्मृति में अथवा अपने माता-पिता की प्रेरणा से संकल्प बद्ध होकर वृक्षों का रोपण किया एवं उनकी रक्षा एवं देख-रेख का भी प्रण लिया। इस अवसर पर स्वतंत्र अग्रवाल, गिरेंद्र सिंह परिहार दिनेश मिश्रा,नितिन गुप्ता, जगपाल सिंह भदौरिया लक्ष्मी कांत दुबे राज नारायण मिश्रा,किशन गुप्ता, सौरभ कुमार सिंह हरमिन्द्ऱ सिंह सबरवाल,सुरेश सिंह सेंगर योगेंद्र सेंगर कमल कांत वर्मा देव मुनि, विकास दीक्षित रिशु दुबे आदि लोग उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in