ग्राम नगलिया मुंशी में राष्ट्र सेवी संगठन के कार्यकर्ताओं की बैठक में बोलते संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा।


हसनपुर क्षेत्र के ग्राम नगलिया मुंशी में होशियार सिंह की बैठक पर राष्ट्र सेवी संगठन के कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सावन माह में जल लेने जाने वाले श्रद्धालुओं से यात्रा के समय वाहन तेज न चलाने, किसी प्रकार का नशा न करने,हेलमेट का प्रयोग करने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि कोई ऐसा कार्य न करें जिससे धार्मिक श्रद्धालुओं के धार्मिक होने पर ही प्रश्न चिन्ह लग जाए। क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि धानो की रोपाई का कार्य चल रहा है लेकिन चार से पांच घंटे बिजली मिलने के कारण सिंचाई का कार्य प्रभावित हो रहा है। सिंचाई हेतु आठ घंटे विद्युत आपूर्ति किए जाने की मांग करने के बाद भी विद्युत विभाग द्वारा कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। शीघ्र ही दस घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। ग्राम शेखुपुर झकड़ी में समाधि स्थल के पास पिछले छः माह से सरकारी हैंड पंप खराब है राम कथा के समय भी नल को ठीक नहीं किया गया और न ही पंचायत सचिव व ए डी ओ पंचायत से ठीक कराने की मांग करने के बाद भी ठीक कराया गया। संबंधित लापरवाह अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए हैंड पंप को अतिशीघ्र चालू कराया जाए। ग्राम देहरा मिलक में ढक्का जोया मार्ग से प्रथमा यू पी ग्रामीण बैंक को जाने वाले मार्ग पर कीचड़ एवं जलभराव हैं। ग्राम नगलिया मुंशी के प्राइमरी स्कूल के विद्यार्थियों को जूनियर स्कूल राजानागल में मर्ज किया गया है जबकि जूनियर स्कूल में मात्र तीन कमरे हैं एक से आठ कक्षा तक के विद्यार्थियों को तीन कमरों में बैठा कर पढ़ाना संभव नहीं है।सभी समस्याओं के समाधान की माननीय जिलाधिकारी अमरोहा से मांग की गई साथ ही एक सप्ताह में समाधान न होने पर उपजिलाधिकारी हसनपुर कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किए जाने की चेतावनी दी करन सिंह सभापति सहकारी संघ कुंदरखी भूड़, मोहित आदि मौजूद रहे।…………. सवाददाता……….. मुशीर खान……. अमरोहा उत्तर प्रदेश

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in