Skip to main content

Aaj Tak24x7

जीवनधारा पौधारोपण अभियान के अंतर्गत गौरैया तालाब पार्क, राम जानकी मंदिर व प्रार्थना नर्सिंग होम में हुआ बृहद पौधारोपण

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

पौधों के देखभाल की जिम्मेदारी पर्यावरण प्रहरियों को सौंपी गई
औरैया -समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति, औरैया द्वारा पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए प्रमुख धार्मिक स्थलों व सार्वजनिक स्थानों को क्लीन व ग्रीन रखने के उद्देश्य से शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में जीवनधारा पौधारोपण अभियान लक्ष्य-5100 पौधों के पौधारोपण हेतु पौधारोपण अभियान निरंतर् चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत आज दिनांक 20 जुलाई- 2025 दिन रविवार को प्रातः 7 बजे समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू ) के नेतृत्व में कानपुर रोड के समीप स्थित गौरैया तालाब पार्क, मोहल्ला होमगंज स्थित राम जानकी मंदिर व ब्लॉक गेट के समीप स्थित प्रार्थना नर्सिंग होम, औरैया में आम, अमरूद, नींबू, किन्नू ,अशोक, चितवन, पकड़िया, कदम, जामुन, तुलसी, हरसिंगार, बेलपत्र, चांदनी, गुड़हल आदि सर्वाधिक आक्सीजन देने वाले फल, फूल व छायादार पौधों का वृहद पौधारोपण किया गया, पौधों के देखभाल व सुरक्षा की जिम्मेदारी पर्यावरण प्रेमियों को सौंपी गई। कार्यक्रम के अंतर्गत शहर के प्रमुख चिकित्सा डॉ. जी.एन.अग्रवाल ने बताया कि पेड़ पौधे के बिना मानव जीवन की कल्पना असंभव है, पेड़ पौधे फल, फूल व प्राणवायु के साथ सदैव स्वस्थ, प्रसन्नचित्त व निरोगी रहने की प्रेरणा प्रदान करते हैं, पर्यावरण संरक्षण व संतुलन के लिए लोगों को अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए। अभियान के अंतर्गत समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि लक्ष्य-5100 पौधों के पौधारोपण के अंतर्गत अनवरत् जीवनधारा पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा हैं, पौधारोपण के साथ-साथ लोगों को पौधों के महत्व के बारे में बताते हुए उनके मनपसंद पौधों का भी निःशुल्क वितरण भी किया जा रहा है, 5100 पौधों के लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक 1830 पौधों का पौधारोपण व वितरण किया गया। आयोजन के समापन पर समाजसेवी एल.एन. गुप्ता ने अपने पिता स्मृतिशेष डॉ. रामशंकर गुप्ता की मधुर स्मृति में विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर पौधारोपण हेतु 11 पौधे प्रदान किये, समिति के अध्यक्ष ने उनका हृदय से आभार व्यक्त किया तथा उन्होंने लोगों से अपनी पूज्य माता व स्मृतिशेष बुजुर्गों की स्मृतियों को संजोने के लिए एक-एक पौधा रोपित करने की अपील की हैं। जीवनधारा पौधारोपण अभियान में प्रमुख रूप से समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू), डॉ. गिरिराज नारायण अग्रवाल, सभासद विनोद यादव (कल्लू), देवमुनि पोरवाल, पूर्व सभासद पंकज मिश्रा, मोना यादव, राम आसरे गुप्ता, आस्था यादव, समाजसेवी एल.एन.गुप्ता, अनूप बिश्नोई, सुरेश चंद्र, राम जी मिश्रा, हिमांशु दुबे, संतोष कुमार वर्मा व सतीश पोरवाल आदि पर्यावरण के सजग प्रहरी मौजूद रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in