Skip to main content

Aaj Tak24x7

आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध कार्रवाई कर 08 प्रकरण दर्ज किये

देवास 19 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के निर्दशानुसार आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। आबकारी की सयुंक्त टीम द्वारा शनिवार को अल सुबह देवास के प्रताप नगर ,अंबेडकर नगर एवं ग्राम बरोठा में कार्रवाई की गई । जिसमे जमीन में गड़े लाहन को नष्ट किया गया तथा चलित भट्टियों को नष्ट किया गया। कार्रवाई में 50 पाव देशी मदिरा प्लेन 72 कैन बियर 40 लीटर अवैध 2100 किलों ग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया। कार्रवाई में कुल 08 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत दर्ज किए गए है,जप्त सामग्री का मूल्य लगभग एक 02 लाख 30 हजार रुपये है । कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव ,डी पी सिंह,दिनेश भार्गव,कैलाश जामोद आबकारी मुख्य आरक्षक राजाराम रैकवार ,दीपक धुरिया,बालमुकुंद गौड़ आरक्षक अरविंद जिनवाल,बालकृष्ण जायसवाल,सनत ओझा,अरविंद जिनवाल,निकिता परमार आशीष , सुरेन्द्र,गीतेश सैनिक किशोर,अनिल चोहान,अनिल ,केदार शर्मा सम्मिलित रहे, इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in