Skip to main content

Aaj Tak24x7

श्रावण माह के द्वितीय सोमवार निकाली जाने वाली संस्कार कांवड यात्रा को दृष्टिगत रखते हुये कलेक्टर जबलपुर एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर ने आज ग्वारीघाट एवं कांवड यात्रा के मार्ग तथा खमरिया मटामर स्थित कैलाश धाम मंदिर का किया भ्रमण* 

*👉 श्रावण माह के द्वितीय सोमवार निकाली जाने वाली संस्कार कांवड यात्रा को दृष्टिगत रखते हुये कलेक्टर जबलपुर एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर ने आज ग्वारीघाट एवं कांवड यात्रा के मार्ग तथा खमरिया मटामर स्थित कैलाश धाम मंदिर का किया भ्रमण*

*👉मौके पर उपस्थिति अधिकारियों को बैरिकेटिंग, वैकल्पिक मार्ग आदि की व्यवस्थाओं के सम्बंध में चर्चा कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश*

द्वितीय सावन सोमवार के अवसर पर संस्कार कांवड यात्रा दिनॉक 21-7-2025 को प्रातः 7 बजे मॉ नर्मदा तट ग्वारीघाट से निकाली जावेगी जो बादशाह हलवाई मंदिर, रामपुर चौक, छोटी लाईन फाटक चौराहा, शास्त्री ब्रिज, तीन पत्ती चौक, मालवीय चौक, बड़ा फुहारा, सराफा चौक, बेलबाग तिराहा, घमापुर चौक, कांचघर चौक, सतपुला ब्रिज, पनेहरा पैट्रोलपंप, गोकलपुर, रांझी, खमरिया बाजार होते हुये मटामर स्थित कैलाशधाम मंदिर में समाप्त होगी।

संस्कार कांवड यात्रा को दृष्टिगत रखते हुये आज दिनॉक 19-7-2025 को कलेक्टर जबलपुर श्री दीपक कुमार सक्सेना (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा ग्वारीघाट से निकाली जाने वाली कांवड यात्रा के मार्ग तथा खमरिया मटामर स्थित कैलाश धाम मंदिर का भ्रमण करते हुये बैरिकेटिंग, वैकल्पिक मार्ग आदि की व्यवस्थाओं के सम्बंध में चर्चा करते हुये मौके पर उपस्थित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.) को व्यवस्थाओं के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

इस अवसर पर थाना प्रभारी ग्वारीघाट श्री सुभाषचंद बघेल, थाना प्रभारी यातायात गढा श्री हरिकिशन आटनेरे, थाना प्रभारी खमरिया श्रीमति सरोजनी टोप्पो हमराह स्टाफ के उपस्थित थे

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in