Skip to main content

Aaj Tak24x7

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपी गिरफ्तार,*   *60 लीटर कच्ची शराब एवं मोटर सायकिल जप्त

*अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपी गिरफ्तार,*

*60 लीटर कच्ची शराब एवं मोटर सायकिल जप्*

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब के कारोबार में लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 2 श्रीमति अंजना तिवारी एवं नगर पुलिस अधीक्षक गढ़ा श्री आशीष जैन के मार्ग दर्शन में थाना गढ़ा की टीम द्वारा 1 आरोपी को 60 लीटर कच्ची शराब के साथ रंगे हाथ पकडा गया है।

थाना प्रभारी तिलवारा श्री बृजेश मिश्रा ने बताया कि आज दिनंाक 20-7-25 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक मोटर सायकल लिये नर्मदा घाट जाने वाले रास्ते में जोधपुर पड़ाव हाईवे ब्रिज के नीचे मोटर सायकल में थैलों में कच्ची शराब रखे हुये किसी को बेचने के लिये ग्राहक का इंतजार कर रहा है, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान जोधपुर पड़ाव हाइवे ब्रिज के नीचे दबिश दी जहां मुखबिर के बताये हुलिये का युवक मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 जेड टी 1136 पर बैठा हुआ दिखा, मोटर सायकल की टंकी पर 1 थैला एवं पीछे सीट में दोनों तरफ 1-1 थैला टांगे हुये था, युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम सूरज ठाकुर (गौंड़) पिता स्व. जगत सिंह ठाकुर उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम तिखारी थाना बरगी बताया, मोटर सायकल की टंकी एवं सीट में टंगे थैलों की तलाशी लेने पर तीनों थैलों में 10-10 लीटर वाली 6 कुप्पियों में लगभग 60 लीटर कच्ची शराब कीमती लगभग 6 हजार रूपये भरी पाई गयी। आरोपी सूरज ठाकुर (गौंड़) के कब्जे 60 लीटर कच्ची शराब तथा मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 जेड टी 1136 जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।

*उल्लेखनीय भूमिका-* अवैध शराब के कारोबार मे लिप्त आरोपी को पकड़ने मे सहायक उप निरीक्षक हरगोविन्द पटैल, प्रधान आरक्षक महेन्द्र पटैल, महिला आरक्षक प्रियंका सिंह, सैनिक विजय सोनी की सराहनीय भूमिका रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in