Skip to main content

Aaj Tak24x7

25 लाख में चचेरे भाई ने दी थी हत्या की सुपारी, जूस कारोबारी पर हुआ जानलेवा हमला

21/7/2025

लोकेशन जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश

अरशद अली की रिपोर्ट

6260820075

शिवपुरी शहर के प्रतिष्ठित जूस कारोबारी कपिल मिनोचा पर हुए हमले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हमला कपिल के चचेरे भाई गणेश मिनोचा ने करवाया था। गणेश ने कपिल की हत्या के लिए 25 लाख की सुपारी दी थी, जिसमें 50 हजार रुपये एडवांस दिए गए थे।

घटना 17 जुलाई रात की है जब कपिल अपनी दुकान से एक्टिवा से घर लौट रहा था। कॉलोनी में घात लगाए बैठे बदमाशों ने पीछे से उस पर चाकू से हमला कर दिया। गर्दन और पीठ में चोट आई, लेकिन कपिल बाल-बाल बच गया।

थाना देहात पुलिस ने CCTV फुटेज और मुखबिरों की मदद से हमलावरों की पहचान की। गिरफ्तार आरोपियों में आशिफ, अरवाज खान, दानिश और छुन्ना शामिल हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि कपिल से संपत्ति और पारिवारिक विवाद को लेकर चचेरे भाई गणेश ने हमला करवाया।

पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अरवाज और छुन्ना पर पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। मामले का खुलासा एडिशनल एसपी संजीव मुले ने प्रेस वार्ता में किया।

बाइट – एडिशनल एसपी संजीव मुले

जिला शिवपुरी से आल इंडिया क्राइम रिपोर्टर अरशद अली रिपोर्ट

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in