Skip to main content

Aaj Tak24x7

सावन में गूंजा “बम-बम भोले”, बेगंदा से बदनावर नागेश्वर धाम तक निकली कांवड़ यात्रा

लोकेशन बदनावर
राजेश चौहान


श्रद्धा, भक्ति और राष्ट्रभक्ति से सराबोर रहा वातावरण, महिलाओं ने किया शिव अभिषेक

सावन माह के दूसरे पवित्र सोमवार को बेगंदा बोल बम कांवड़ यात्रा संघ के तत्वावधान में पहली बार भव्य पदयात्रा निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में बेगंदा सहित माया खेड़ी, कल्याणपुर, धमाना सहित आसपास के गांवों से श्रद्धालुजन बड़ी संख्या में शामिल हुए।
यात्रा तेजाजी चौक बेगंदा से प्रारंभ होकर गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए बदनावर स्थित नागेश्वर धाम पहुंची, जहां शिवभक्त महिलाओं ने भोलेनाथ की मूर्ति पर गंगाजल से अभिषेक कर क्षेत्र में अच्छी वर्षा की कामना की।
रास्ते भर यात्रा में भक्ति और उल्लास का दृश्य देखने को मिला। कल्याणपुर धमाना एवं बजाज फाइनेंस बदनावर के कर्मचारियों द्वारा यात्रियों के लिए चाय, केले वितरित किए गए और पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया।
यात्रा में महिलाएं और बच्चे राष्ट्रभक्ति गीत और शिव भजनों पर झूमते नजर आए। यह आयोजन कांवड़ यात्रा का प्रथम वर्ष होने के कारण विशेष रूप से युवाओं और बच्चों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in