Skip to main content

Aaj Tak24x7

श्रावण शिवरात्रि- कांवड़ यात्रा, भदेश्वरनाथ मेला के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बस्ती, अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती व क्षेत्राधिकारी सदर व रुधौली द्वारा सीसीटीवी कंट्रोल रूम की मॉनिटरिंग की गयी!

रिपोर्ट
शमसुलहक ख़ान
आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती

श्रावण शिवरात्रि- कांवड़ यात्रा, भदेश्वरनाथ मेला को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री अभिनन्दन, अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री ओमप्रकाश सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर श्री सत्येन्द्र भूषण तिवारी, क्षेत्राधिकारी रूधौली सुश्री स्वर्णिमा सिंह द्वारा कंट्रोल रूम टीम के साथ बैठकर मॉनिटरिंग कर व्यवस्थाओं की सभी पहलुओं को चेक किया गया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। सभी अधिकारियों द्वारा लगातार भ्रमणशील होकर ड्यूटियां चेक की जा रही है, व्यवस्था का निरीक्षण किया जा रहा है। भदेश्वरनाथ मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से संपूर्ण मेला क्षेत्र, कांवरियों के रुट मार्ग की मॉनिटरिंग एक आधुनिक सीसीटीवी कंट्रोल रुम स्थापित कर यातायात पर नजर रखी जा रही है, विभिन्न स्थानों पर जो पुलिस की ड्यूटी लगायी गयी है, उनको भी कैमरों के माध्यम से चेक किया जा रहा है, वायरलेस सेट के माध्यम से तत्काल कैमरे की मानिटरिंग के आधार पर जो कमियां आ रही हैं, संबंधित को निर्देशित किया जा रहा है, जिससे सुगम यात्रा कांवड़ की सुनिश्चित कराया जा सके।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in