
भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने लगाए पौधे, लोगों को पर्यावरण संक्षरण का दिया संदेश
पेड़-पौधे ईश्वर द्वारा प्रदत्त एक बहुमूल्य उपहार है-श्री नारायण सिंह कुशवाह
ग्वालियर 20/07/2025। भारतीय जनता पार्टी, हेमू कालाणी मंडल द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए रविवार को “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन चकलेश्वर महादेव मंदिर परिसर, तिघरा रोड पर किया गया, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि यदि सभी लोग अपनी मां के नाम पर एक पौधारोपण का कार्य करें। तो उनके मन की स्मृति भी जीवित हो जाएगी और इसके साथ ही साथ देश के हर क्षेत्र में वातावरण भी संतुलित होगा। जिससे क्षेत्र हरा-भरा दिखने लगेगा। वहीं इसके साथ ही लोगों को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे ईश्वर द्वारा प्रदत्त एक बहुमूल्य उपहार है। जिनका संबंध सीधे तौर पर मानव जीवन के अस्तित्व से जुड़ा हुआ है। पेड़ इंसानों को जीवन जीने के लिए जरूरी आक्सीजन प्रदान करते हैं। इसके अलावा फल व छाया भी हमें पेड़ों से प्रदान होती है। पेड़ों की मौजूदगी से पर्यावरण संतुलन कायम रहता है और समय पर बरसात भी होती है।
इस अवसर पर सैकड़ों पौधे रोपित किए गए, जिसमें फलदार, छायादार एवं पर्यावरणीय दृष्टि से उपयोगी पौधों को प्राथमिकता दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल पर्यावरण संरक्षण था, बल्कि माँ के प्रति सम्मान और भावनात्मक जुड़ाव को भी अभिव्यक्त करना था।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष श्री अभय चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री कमल माखीजानी, सभापति श्री मनोज तोमर, श्री रविंद्र राजपूत, श्री विवेक जोशी, जिला महामंत्री श्री विनय जैन, श्री राजू पलैया, मंडल अध्यक्ष श्री सत्यपाल जादौन, जिला संयोजक श्री धर्मेन्द्र सिंह तोमर विट्टू , सह संयोजक श्री मनोज मुटाटकर , श्री अजय द्विवेदी सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारी एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नवीन चौधरी
जिला मीडियाप्रभारी

