Skip to main content

Aaj Tak24x7

10 रुपए की उधारी को लेकर युवक पर जानलेवा हमला, सिर में गंभीर चोटें, जिला अस्पताल में भर्ती

21/7/2025

लोकेशन जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश

अरशद अली की रिपोर्ट

6260820075

शिवपुरी जिले के नरवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ढंडापुरा गांव में महज 10 रुपए की उधारी को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में युवक के सिर में गंभीर चोट आई है, जिसे इलाज के लिए देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना रविवार शाम की बताई जा रही है। घायल युवक धर्मेंद्र सेन की पत्नी ममता सेन के अनुसार उसका पति गांव के ही मुकेश बंजारा की दुकान पर कुछ सामान लेने गया था। इस दौरान मुकेश ने धर्मेंद्र से 10 रुपए की उधारी चुकाने को कहा। धर्मेंद्र ने अगले दिन पैसे लौटाने की बात कही, जिससे नाराज होकर मुकेश भड़क गया और उसने अपने साथियों के साथ मिलकर धर्मेंद्र पर कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला कर दिया।

हमले में धर्मेंद्र के सिर में गंभीर चोट आई हैं। परिजनों ने तत्काल उसे नरवर अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर रविवार रात 12 बजे जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर किया गया। फिलहाल नरवर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

वाईट धर्मेंद्र
जिला शिवपुरी से आल इंडिया क्राइम रिपोर्टर अरशद अली कीरिपोर्ट

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in