Skip to main content

Aaj Tak24x7

201 शिव भक्त मातृशक्ति की भव्य कांवड़ यात्रा, गूंज उठा हर हर महादेव

कटंगी जबलपुर

एंकर: विश्व हिंदू परिषद की दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति द्वारा प्रारंभ ग्वारीघाट से लगभग 45 किलोमीटर जागेश्वर मंदिर कटंगी के लिए भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई है, जिसमें नगर व ग्रामीण क्षेत्रों से 201 महिलाएं एवं बच्चियां आस्था और श्रद्धा के साथ शामिल हो रही हैं। यह यात्रा जबलपुर होते हुए सूर तलाई, बेलखाडू, बोरिया, मुरई, कुसली मार्ग से होकर कटंगी पहुंचेगी, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं के स्वागत एवं प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था की गई है। हर हर महादेव शिव शंभू एवं जय श्री राम के नारों के साथ कांवड़ यात्रा की संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था जबलपुर से लेकर कटंगी तक कटंगी पुलिस द्वारा विशेष निगरानी में की जा रही है। धार्मिक आस्था और भक्ति से ओतप्रोत यह यात्रा क्षेत्र में श्रद्धा, सामाजिक एकता और महिला सहभागिता का अद्वितीय उदाहरण बन रही है। प्रमिल जैन की रिपोर्ट

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in