*’‘नशे से दूरी, है जरूरी’’ पंद्रह दिवसीय नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय के निर्देशन में जबलपुर जिले के समस्त थाना अंतर्गत स्कूल/कालेज में कार्यक्रम आयोजित कर तथा ग्राम-बस्ती में लोगों को एकत्रित कर समझाईश देते हुये एवं रैली निकालकर किया जा रहा हेै जागरू*
*जागरूकता हेतु आज पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, वि़द्यार्थियों एवं नागरिकगणों ने , नशे से दूरी है जरूरी की ली शपथ एवं बनाई मनाव श्रृंखला*
मध्यप्रदेश शासन माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश श्री कैलाश मकवाना (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार सम्पूर्ण प्रदेश में 15 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक ’’नशे से दूरी, है जरूरी’’ शीर्षक से नशा मुक्ति जनजागरण अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य समाज को नशीले पदार्थों की बुराइयों से अवगत कराना तथा युवाओं को जागरूक करते हुए मध्यप्रदेश को नशा मुक्त बनाना है।
इसी तारतम्य में जबलपुर जिले में पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर श्री प्रमोद वर्मा (भा.पु.से.), उप पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर श्री अतुल सिंह (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को ’’नशे से दूरी, है जरूरी’’ नशा मुक्ति जनजागरण अभियान के अंतर्गत शैक्षणिक संस्थानों में संवाद एवं विचार गोष्ठियां, हाट-बाजारों व सार्वजनिक स्थलों पर नुक्कड़ नाटक, पोस्टर-पंपलेट के माध्यम से जागरूकता, जनसंवाद एवं रैली का आयोजन कर लोगों को जागरूक करने हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 श्रीमति अंजना तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्रीमति पल्लवी शुक्ला के मार्ग निर्देशन में समस्त नगर पुलिस अधीक्षक/ उप पुलिस अधीक्षक/एसडीआसेपी द्वारा अपने अपने अनुभाग के थाना में जागरूकता हेतु विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजन कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
*इसी तारतम्य में आज दिनॉक 22-7-25 को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निर्देशन में पुलिस लाईन स्थित परेड ग्राउंड में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा शहर के थाना क्षेत्र से आये नागरिकगणो तथा स्कूल को वि़द्यार्थियो ने नशे से दूरी है जरूरी के सम्ंबंध मे शपथ ली। इसे पश्चात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.), के नेतृत्व में मालगोदाम चौक के पास पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियो एवं विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति अभियान के तहत लोगों को जागरूक करते हुये मानव श्रंखला बनाई गयी।*
*इसी प्रकार थाना बेलबाग अंतर्गत नशा मुक्ति अभियान के तहत आज गलगल चौकी के पास अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं भारतीय हॉकी टीम की पूर्व कप्तान सुश्री मधु यादव एवं अन्य खिलाड़ियों तथा गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में लोगों को नशे से दूर रहने हेतु जागरूक किया गया तथा नशे से होने वाले नुकसान बताए गए एवं क्षेत्र में भ्रमण कर नशे से दूरी है जरूरी का नारा लगाया गया।*
*इसी प्रकार थाना कटंगी अंतर्गत वाहन चेकिंग के दौरान लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के साथ-साथ नशे के दुष्प्रभाव बताए गए एवं गणमान्य व्यक्ति खिलाड़ी एवं वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो जिसमें नशा मुक्ति का संदेश है उक्त वीडियो दिखाए गए।*
*थाना ग्वारीघाट अंतर्गत नाव घाट में नाव चलाने वाले नाविकों को तथा थाना सिहोरा अंतर्गत नया बस स्टैंड सिहोरा में, थाना खमरिया अंतर्गत ग्राम सोनपुर में थाना सजीवनी नगर में लोगों एकत्रित कर नशे के दुष्प्रभाव के बारे मे बताया गया एवं नशे से दूर रहने की समझाईश देते हुये नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया गया एवं पंपलेट वितरित किये गये तथा नशा न करने की शपथ दिलाई गई।*
*थाना तिलवारा अंतर्गत नगर निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिलवारा तथा थाना कैंट अंतर्गत एपीएन कालेज में छात्र-छात्राओं को नशे की लत के संबंध में बताते हुये नशा क्या है नशा से होने वाले दुष्प्रभाव तथा रोकने के उपाय बताये। इसके साथ ही नशे से होने व्यक्तिगत सामाजिक आर्थिक क्षति के संबंध में जानकारी से अवगत कराकर जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें विद्यालय के प्राचार्य ,शिक्षकगण तथा छात्र छात्राए उपस्थित रहे ।*
जबलपुर के शहर एवं देहात के सभी थाना अंतर्गत अलग-अलग स्थानों पर जाकर नशा मुक्ति अभियान के तहत लोगों को एकत्रित कर नशे के दुष्प्रभाव के बारे मे बताया गया एवं नशे से दूर रहने की समझाईश दी देते हुये शपथ दिलाई गयी
उल्लेखनीय है शहर में ’‘नशे से दूरी, है जरूरी’’ सम्बंधी फलैक्स एवं पोस्टर से सुसज्जित जागरूकता रथ/वाहन को संपूर्ण शहर में जागरूकता फैलाने हेतु पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया था। जागरूकता रथ/वाहन द्वारा शहर के विभिन्न थाना क्षेत्र में घूम-घूम कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।



