आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ



औरैया 24 जुलाई 2025/ आगामी 27 जुलाई 2025 को संपन्न होने वाली समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा में नामित किए गए परीक्षा केंद्र के रुप में जनता इण्टर कालेज अजीतमल एवं जिला पंचायत इण्टर कालेज मुरादगंज में विद्यालयों का जिलाधिकारी डा0 इन्द्रमणि त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने स्थलीय निरीक्षण करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं देखी और प्रधानाचार्य /केंद्र व्यवस्थापक को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कराने को कहा। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरा संचालन, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, क्लार्करूम सहित सभी व्यवस्थाएं कर ली जाये साथ ही प्रकाश हेतु वैकल्पिक व्यवस्था बनाये रखने के लिए जनेरेटर आदि की भी उपलब्धता रखी जाये जिससे परीक्षा कक्षों में किसी प्रकार का कोई व्यवधान उत्पन्न न हो साथ ही यह भी कहा कि लोक सेवा आयोग द्वारा प्राप्त दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए परीक्षा संपन्न कराये।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य/केंद्र व्यवस्थापक सहित कक्ष निरीक्षक आदि उपस्थित रहे।



