Skip to main content

Aaj Tak24x7

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोज

 

————-

 

देवास, 24 जुलाई 2025/ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत जिलास्‍तर पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कृषि विज्ञान केन्‍द्र बालगढ में हुआ। कार्यशाला में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में आने वाली समस्‍याओं के निराकरण हेतु विशेष चर्चा की गई। इस अवसर पर उप संचालक कृषि श्री पाठक ने जिले के कृषि विस्‍तार अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्र के ऋणी व अऋणी कृषकों को प्रचार-प्रसार के माध्‍यम से क्षेत्र की अधिसूचित फसल का फसल बीमा कराने के लिए प्रोत्‍साहित करें। क्‍लस्‍टर मैनेजर श्री रत्‍नेश सिंह ने फसल बीमा पर विस्‍तृत रूप से जानकारी दी एवं फसल बीमा की महत्‍ता पर जोर दिया। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में पंजीयन कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। उन्‍होंने ससभी कृषकों से अपील की है कि 31 जूलाई के पूर्व प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अपनी फसल का पंजीयन कराकर योजना का लाभ ले।

 

कार्यशाला में उप संचालक कृषि श्री गोपेश पाठक, क्‍लस्‍टर मैनेजर श्री रत्‍नेश सिंह, जिला सहकारी केन्‍द्रीय बैंक के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी श्री पी.एस पुरी, जिला प्रबंधक अग्रणी बैंक प्रकाश केवलरमानी, कृ‍षि विज्ञान केन्‍द्र के प्रधान वैज्ञानिक श्री आर.पी.शर्मा, सहायक संचालक कृषि कल्‍पना तिर्की, अनुविभागीय कृषि अधिकारी, सोनकच्‍छ श्री आर.के. द्विवेदी, परियोजना संचालक श्री मथुरालाल सोलंकी, वरिष्‍ठ कृषि अधिकारी श्री राहुल जायसवाल, श्री निरंजनसिंह गुर्जर, श्री तुलसीराम परिहार, श्री भारतसिंह सोलंकी, श्री काशीराम चौहान, एसबीआई जनरल इंश्‍योरेन्‍स के जिला प्रतिनिधि श्री देवी भामसर एवं श्री संजय चौहान सहित कृषि विभाग का मैदानी अमला उपस्थित था।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in