Skip to main content

Aaj Tak24x7

अमानगंज तहसील के नाजिर को 2000 रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों दबोचा अपने ही कार्यालय के चपरासी से जीपीएफ एवं वेतन के लिए मांगी थी 5000 की रिश्वत!

लोकेशन – अमानगंज पन्ना!

रामेशवर लोधी पन्ना जिला संवाददाता आज तक 24 x7 news
पन्ना जिले के अमानगंज तहसील कार्यालय में पदस्थ नाजिर इकबाल खान को लोकायुक्त सागर की टीम ने 2000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है मामले के संबंध में बताया गया है कि नाजिर अपने ही कार्यालय के चपरासी सुदामा प्रसाद दुबे का चिकित्सकीय अवकाश अर्जित अवकाश में समाहित करने जीपीएफ एवं वेतन बनाने के ऐबज में 5000 रुपए रिश्वत मांग रहा था लेकिन श्री दुबे अपनी मेहनत की कमाई रिश्वतखोरों को देने के खिलाफ थे रिश्वतखोरी के इस मामले का पर्दाफाश करने की योजना बनाते हुए सागर लोकायुक्त में आवेदन दिया जहां से लोकायुक्त टीम के द्वारा अपना जाल बिछाया गया जिसमें रिश्वतखोर नाजिर आसानी से फंस गया आज 24 जुलाई 2025 को लोकायुक्त सागर की टीम के द्वारा अमानगंज तहसील कार्यालय में नाजिर कक्ष में पहुंचकर कार्यवाही को अंजाम दिया गया !

रामेशवर लोधी पन्ना जिला संवाददाता आज तक 24 x7 news

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in