लोकेशन बदनावर
राजेश चौहान
बदनावर में एवरग्रीन संस्था की महिला मंडल द्वारा हरियाली अमावस्या के अवसर पर “हरियाली दिवस” उत्साहपूर्वक मनाया गया। संस्था ने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देते हुए पौधारोपण किया और समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ सकारात्मक संदेश देने का संकल्प लिया।
संस्था अध्यक्ष सीमा शर्मा के निवास पर गमलों में पौधे लगाए गए। संस्था की योजना के अनुसार, इन पौधों को परिपक्व होने पर सार्वजनिक स्थलों पर स्थानांतरित कर वृक्षारोपण किया जाएगा।
हरियाली उत्सव की शुरुआत पौधे को झूले में बैठाकर झूला देने की परंपरा के साथ हुई। इस दौरान पर्यावरण से जुड़े लोकगीत गाए गए। संस्था सदस्य अंतिम सोनी ने बताया कि अब प्रत्येक सप्ताह एक सदस्य के घर गमले में पौधा लगाया जाएगा, और बाद में सामूहिक रूप से धार्मिक या सार्वजनिक स्थलों पर पौधारोपण किया जाएगा।
इस अवसर पर संस्था की सदस्य सीमा शर्मा, जयश्री भट्ट, अंतिम सोनी, कलावती वर्मा, दीपा शर्मा, अनुराधा जोशी, गायत्री सोनी, लक्ष्मी शर्मा, शारदा पाटीदार, अनीता सोनी, मीति माथुर, मुनि सेन, आशा सेन व सारिका पटेल उपस्थित रहीं।
एवरग्रीन संस्था द्वारा हरियाली दिवस मनाने की यह पांचवीं वर्षगांठ रही।



