Skip to main content

Aaj Tak24x7

आज तक के लंबित आवेदनों का एक सप्ताह में करें निस्तारण

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

औरैया 25 जुलाई 2025- जिलाधिकारी डाo इंद्रमणि त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में जिला उद्योग बंधु एवं एमओयू क्रियान्वन तंत्र समिति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त उद्योग अधिकारी को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना में स्वीकृति हेतु लंबित पड़ी हुई आवेदनों को बैंक से जल्द से जल्द स्वीकृति कर वितरण करने के निर्देश दिए। बैठक में उद्यमी मित्र इन्वेस्ट यूपी देवेश सिंह चौहान ने अवगत कराया कि निवेश मित्र में लंबित पड़ी एनओसी के लिए यूपीसीडा, प्रदूषण नियंत्रण,राजस्व विभाग के प्रकरण लंबित पड़े हैं जिस कारण जनपद की रैंकिंग खराब हो रही है । जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को लंबित एनओसी को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को प्लास्टिक सिटी की सड़क का आगणन बनाकर शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जिला एक उत्पाद, ओडीओपी की समीक्षा की गई ।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी हरेश कुमार सोलंकी, परियोजना निदेशक डीआरडीए मनीष कुमार मौर्य, उपायुक्त जिला उद्योग केन्द्र अधिकारी दुर्गेश कुमार, उद्यमी मित्र देवेश चौहान, सहायक प्रबंधक हेमंत कुमार, वरिष्ट सहायक ओमकार , व्यापार मंडल के पदाधिकारी, उद्यमीगण और अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in