कोतमा अंडर ब्रिज के दोनों साइड बड़े-बड़े गड्ढे हैं और नीचे हर बार बारिश के बाद जलभराव की समस्या आमजन के लिए मुसीबत बन चुकी है। क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति निचली होने और समुचित जल निकासी व्यवस्था के अभाव के चलते हल्की बारिश में भी यह इलाका जलमग्न हो जाता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी भर जाने के कारण राहगीरों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार दोपहिया वाहन फिसलने और गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।
स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में स्थायी जल निकासी की व्यवस्था की जाए ताकि बारिश के मौसम में आम जनता को राहत मिल सके।
यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में यह स्थिति और गंभीर हो सकती है।
रिपोर्टर दिनेश केवट
अनुपपुर



