जल भराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी कालपी को सौंपा ज्ञापन

कालपी (जालौन) जनपद जालौन की तहसील कालपी अंतर्गत ग्राम जोल्हूपुर में जोल्हूपुर-हमीरपुर मार्ग पर बने रेलवे अंडरपास में बरसात भर पानी भर जाने से राहगीरों सहित रेलवे क्रॉसिंग पार बने सिद्ध कुलदेवी मंदिर के दर्शनार्थी व स्कूल जाने वाले बच्चों को मजबूरन बिना पैदल पार पथ टेढ़े मेढ़े ख़तरनाक अर्धनिर्मित ओवर ब्रिज पर पैदल चलकर जाना पड़ता है जोकि खतरनाक ही नहीं दुर्घटना का कारण भी बन सकता है जिसके दृष्टिगत आज ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सहित समाजसेवी सुरेंद्र सिंह राठौर ने जल भराव, जल भराव से फैलने वाली गंभीर बीमारी, जहरीले कीड़े मकोड़े, बाधित आवागमन, नाला व नालियों की साफ सफाई व जल निकास एवं बढ़ती दुर्घटनाएं, पूर्व जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा गांव के विकास में उदासीनता जैसे प्रमुख बिंदुओं पर ध्यान इंगित करते हुए उप जिलाधिकारी कालपी अतुल कुमार को ज्ञापन सौंपकर विस्तृत रूप से अवगत कराया जिसको संज्ञान में लेते हुए उप जिलाधिकारी कालपी ने संबंधित विभागों के बीच संवाद स्थापित कर जल्द ही समस्या का समाधान कराने की बात कही। इस मौके पर प्रधानाचार्य रामप्रकाश गुप्ता, सहायक अध्यापक सुरेश चन्द्र उपाध्याय, प्रधान प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह सेंगर, पूर्व प्रधान महाराज सिंह, पूर्व प्रधान पप्पू ठेकेदार, रामहेत विश्वकर्मा, कल्लू कुशवाहा, सुभाष सिंह, भूरा कुशवाह गजेंद्र सिंह, पप्पू साहू, अरविंद साहू सहित लगभग आधा सैकड़ा ग्रामीण मौजूद रहे।
रिपोर्टर – संतोष सिंह राठौर
कालपी, जनपद – जालौन
मो० 9452816294

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes