कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीद की माता को शाल ओढ़ाकर एवं शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

जिनके लहू से रोशन है ये जमीन, उन शहीदों को मेरा शत-शत नमन
जिनकी शहादत पर है यह वतन उन वीर सपूतों को मेरा शत-शत नमन

हसनपुर/अमरोहा कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर परिजनों को भी सम्मानित किया।
इस भावुक अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और शहीद अमर रहें के नारे लगाए। हर किसी की आंखों में वीर सैनिकों के प्रति सम्मान और गर्व था, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी।
जिनकी वीरता और बलिदान की वजह से आज हम सुरक्षित हैं।इसी क्रम में हसनपुर क्षेत्र के ग्राम मेंहदी पुर में शहीद ग्रीस चंद नागर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया और शहीद की माता को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कल्यान सिंह सैनी मंडल अध्यक्ष उझारी, कृष्ण कुमार शर्मा विधान सभा सहप्रभारी विधान सभा हसनपुर, दुष्यंत सिंहसह प्रभारी नौगांवा विधान सभा , देवकी नंदन पाल डायरेक्टर चीनी मिल, वीर सिंह सैनी, अवनीश शर्मा,भानुप्रताप, विजय चौधरी, शेरपाल सिंह आदि
मौजूद रहे।……….
सवाददाता…..
….मुशीर खान

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes