14 लाख की साइबर ठगी का पर्दाफाश, राजस्थान का शातिर मेडिकल छात्र गिरफ्तार

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत औरैया साइबर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। राजस्थान निवासी एक 19 वर्षीय शातिर युवक को गिरफ्तार किया गया है, जो मेडिकल छात्र के रूप में हॉस्टल में रहते हुए करोड़ों की ठगी की तैयारी कर रहा था। आरोपी ने एक पीड़ित से 14 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी को अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी मुनीम प्रजापति ने पीड़ित छोटू पुत्र अमर सिंह, निवासी बरौआ पोस्ट शेरपुर सरैया थाना फफूंद, औरैया का सिम कार्ड चोरी कर उसके खाते से ठगी को अंजाम दिया।

पूरे मामले की जांच ADG कानपुर जोन के निर्देश पर की गई, जिसमें DIG, SP और ASP औरैया के नेतृत्व में साइबर सेल की टीम ने गहरी छानबीन कर कार्रवाई की। शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी मेडिकल छात्र के रूप में हॉस्टल में रहते हुए लोगों की बैंकिंग जानकारी चुराता था और उन्हें निशाना बनाता था।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes