*क्राईम ब्रांच एवं थाना शहपुरा तथा थाना गोरखपुर पुलिस की कार्यवाही*
*मादक पदार्थ गांजा के कारोबार में लिप्त 3 आरोपी पुलिस गिरफ्त में
*
*6 किलो 880 ग्राम गांजा कीमती 1 लाख 37 हजार रूपये का, 1 बिना नम्बर की एक्सिस तथा नगद 110 रूपये जप्त*
पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को मादक पदार्थो की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी हेतु निर्देशित किया गया है ।,
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 2 श्रीमति अंजना तिवारी तथा एसडीओपी पाटन श्री लोकेश कुमार डाबर, उप पुलिस अधीक्षक अपराध श्री उदयभान बागरी, नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर श्री एम.डी. नागोतिया के मार्ग दर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना शहपुरा तथा थाना गोरखपुर की टीम द्वारा 3 आरोपी को 6 किलो 880 ग्राम गांजा के साथ रंगे हाथ पकडा गया है।
थाना प्रभारी शहपुरा श्री प्रवीण कुमार धुर्वे ने बताया कि आज दिनॉक 27-07-25 की रात क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि नन्हे भाई चौधरी उर्फ करिया उम्र 57 वर्ष निवासी ग्राम कैंथरा परछिया का अपने मकान में अवैध मादक पदार्थ बेचने के लिये रखा है यदि तत्काल दबिश जाये तो अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ पकड़ा जायेगा। सूचना पर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये क्राईम ब्रांच एव थाना शहपुरा की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गयी ग्राम कैंथरा परछिया में दबिश दी घर में एक व्यक्ति मिला जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम नन्हें भाई चौधरी उर्फ करिया उम्र 58 वर्ष निवासी कंचनपुर चौधरी मोहल्ला पुराना हरदौल मंदिर अधारताल वर्तमान पता ग्राम कैंथरा परछिया शहपुरा बताया जिसे सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर बिस्तर पर एक सफेद रंग की थैली में खाकी रंग के तीन पैकेट रखे मिले जिन्हें चैक करने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा मिला जो तौल करने पर 4 किलो 60 ग्राम गांजा कीमती लगभग 81 हजार रूपये का होना पाया गया जिसे जप्त करते हुये धारा 8, 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुुये उक्त गांजा कहॅा से और कैसे प्राप्त किया के सम्बंध में पूछताछ जारी है।
उल्लेखनीय भूमिका- मादक पदार्थ गांजा की तस्करी में लिप्त आरोपी को पकडने में थाना प्रभारी अपराध श्री शैलेष मिश्रा के निर्देशन में क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक प्रशांत सोलंकी, प्रधान आरक्षक मन्नू सिंह, सत्यसेन, अटल जंघेला, वीरेंद्र सिंह आरक्षक विनय सिंह अजीत कुमार राजेश मिश्रा, त्रिलोक पारधी, राजेश मातरे, एवं डी एस बी से सहायक उप निरीक्षक धनंजय सिंह, एवं सायबर सेल के उप निरीक्षक कपूर सिंह मरावी, आरक्षक पवन सिंह तथा थाना शहपुरा के उप निरीक्षक महेन्द्र बेन, आरक्षक ताराचंद, सलमान खान आरक्षक चालक राहुल गुप्ता की सराहनीय भूमिका रही।
थाना प्रभारी गोरखपुर श्री नितिन कमल ने बताया कि दिनॉक 26-7-25 को दौरान पैट्रोलिंग के नया शीलाकुंज पहाडी में बिजली के खम्बे के पास एक युवक हाथ में सफेद रंग की पन्नी लिये मिला जिसे घेराबंदी कर पकडा जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम युवराज उर्फ राज पिता उत्तम अहिरवार उम्र 22 वर्ष निवासी चौथ वाले बाबा के पास सिंधी कैम्प हनुमान ताला थाना हनुमानताल का निवासी होना बताया जो तलाशी लेने पर नगद 110 रूप्ये एवं लिये हुये सफेद रंग की पन्नी को चैक करने पर मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये तौल करने पर 1 किलो 540 ग्राम गांजा होना पाया गया, आरोपी से गांजे के सम्बध में पूछताछ करने पर असरफ उर्फ कंजा निवासी टेढी नीम हनुमानताल के कहने पर गांजा बेचने के लिये लाकर ग्राहक के इंतजार मे खडा होना बताया।
इसी प्रकार दौरान भ्रमण में हाउबाग रोड पर बिना नम्बर की स्कूटी का चालक पुलिस को देखकर तेजी से भागने लगा जिसे घेराबंदी कर रोका गया चालक ने नाम पता पूछने पर अपना नाम असरफ अंसारी उम्र 24 वर्ष निवासी टेढी नीम राजा डेरी के पास हनुमानताल बताया जो तलाशी लेने पर स्कूटी की डिक्की के अंदर सफेद रंग की पॉलीथीन में मादक पदार्थ गांजा रखे मिला एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये तौल करने पर 1 किलो 280 ग्राम गांजा होना पाया गया।
दोनों आरोपियों के कब्जे से 2 किलो 820 ग्राम गांजा कीमती 56 हजार रूपये का एवं 1 बिना नम्बर की एक्सिस स्कूटी, नगद 110 रूपये जप्त करते हुये दोनों आरोपियेां के विरूद्ध थाना गोरखपुर में प्रथक-प्रथक धारा 8, 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत करते हुये विवेचना मे लिया गया।
उल्लेखनीय भूमिका- आरोपियों को मादक पदार्थ गांजा के साथ रंगे हाथ पकडने में चौकी प्रभारी रामपुर उप निरीक्षक प्रभाकर सिंह, उप निरीक्षक चंद्रभान सिंह अंसोलिया, प्रधान आरक्षक रामयश शर्मा, आरक्षक रामकृष्ण शर्मा, उमाशंकर निसारे, अनूप मोहित की सराहनीय भूमिका रही।



