सखी ग्रुप” की सदस्यों ने गाए मंगल गीत बच्चों व महिलाओं ने किया रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

औरैया –एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया की महिला शाखा तुलसी “सखी ग्रुप” द्वारा आज दिनांक 27 जुलाई 2025 दिन रविवार को शाम 4 बजे से क्रॉनिक एकैडमी, औरैया में हरियाली तीज कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया, जिसके अंतर्गत मंच पर विराजमान प्रभु के रूप में देवर्षि भोलेनाथ व माता पार्वती के रूप में वंशिका की झांकी आकर्षण का केंद्र रही मौजूद सदस्यों ने झांकी की मंत्र मंत्रोचार के साथ पूजा अर्चना व आरती का करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, हरे परिधानों से खूब सज धज कर शाखा की सदस्यों का एक दूसरे को पुष्प भेंटकर अभिनंदन किया गया, उसके उपरांत नृत्य, भजनों व रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शाखा की सदस्यों ने खूब धमाल किया, ढोलक की थाप पर सुंदर भजनों का गुणगान किया कार्यक्रम के दौरान महिला शाखा तुलसी “सखी ग्रुप” ग्रुप की अध्यक्ष लक्ष्मी बिश्नोई ने बताया कि भारतीय लोक संस्कृति में ऐसे कई त्योहार हैं जो परिवार और जीवनसाथी की मंगलकामना के भाव से जुड़े हुए हैं, शाखा की प्रभारी बबिता गुप्ता ने कहा कि हरियाली तीज मुख्य रूप से महिलाओं का पसंदीदा त्यौहार है जो जीवन में प्रेम स्नेह की सुगंध और आपसी समन्वय के उत्साह का प्रतीक है, यह पर्व श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है, प्राचीन कथानुसार माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर जप तप किया था जिससे प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें श्रावण शुक्ल तीज के दिन माता पार्वती को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया था तभी से माता पार्वती के भगवान शिव से पुनर्मिलन की स्मृति में यह त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है, आज के दिन महिलाएं अपने पति के लिए उपवास रखकर विधि विधान से शिव गौरी की पूजा अर्चना कर प्रार्थना करती हैं कि उन्हें भी माता पार्वती जैसा अखंड सुहाग का वरदान मिले तथा अपने पति के दीर्घायु एवं सुख समृद्धि की मनोकामना करती हैं। कार्यक्रम के अंतर्गत सुशीला गुप्ता, रीता पोरवाल व सन्नो पोरवाल ने “सखी ग्रुप” की वार्षिक सदस्यता ग्रहण की, मौजूद सदस्यों ने उनका माल्यार्पण कर अभिनंदन किया समापन पर शाखा द्वारा सभी मौजूद सदस्यों को मेहंदी आदि श्रृंगार सामग्री वितरित की गई। आयोजन में समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू), क्रॉनिक एकैडमी के प्रबंधक शिक्षक अनुराग गुप्ता का सराहनीय योगदान रहा जबकि आयोजन में प्रमुख रूप से “सखी ग्रुप” की पूर्व अध्यक्ष मधु शर्मा, एकता पुरवार, सीता पोरवाल, शारदा देवी, अनीता पोरवाल, दामिनी गुप्ता, शांती गुप्ता, अर्चना बिश्नोई, गुड्डन गुप्ता, प्रतिभा सोनी, मंगला शुक्ला, पुष्पा गुप्ता, मधु बिश्नोई, अनुपम पोरवाल, पूजा पोरवाल, कुमकुम वर्मा, रानी पोरवाल, साधना पुरवार, गीता गुप्ता, बबिता पुरवार, अनुराधा यादव, रीता पोरवाल, रजनी पुरवार, सपना पोरवाल, नूतन गुप्ता, आरती पोरवाल, उषा सोनी, सीमा गुप्ता आदि लगभग आधा सैकड़ा सदस्य मौजूद रहीं।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes