वाह भई वाह,, मुर्दों से मजदूरी करवाई राशि निकालकर सचिव और सरपंच ने खाई

बैरसिया आज तक24×7 ब्यूरो चीफ मनीष शर्मा की रिपोर्ट

बैरसिया। पांच मृत व्यक्तियों के नाम से मजदूरी की राशि हड़प करने के मामले में बैरसिया की एक पंचायत के सरपंच और सचिव के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का प्रकरण दर्ज किया गया है।आपको बता दें कि ए.एस.आई हरिश्चंद्र सिंह कौरव ने खुलासा किया है कि अर्रावती पंचायत के लोगों ने एक वर्ष पहले कलेक्टर को शिकायत की थी। आरोप लगाया कि सरपंच और सचिव मृत व्यक्तियों के नाम से मजदूरी की सरकारी राशि हड़प रहे हैं। कलेक्टर के आदेश पर जनपद सीईओ ने टीम बनाकर जांच कराई। उसमें मिले साक्ष्यों से शिकायत के सत्य होने की पुष्टि हुई। जिसमें सरपंच और सचिव ने 22 दिसंबर 2023 से 19 अप्रैल 2024 के बीच पांच मृत व्यक्तियों के नाम से 16 हजार की राशि हड़प ली थी। वहीं जनपद सीईओ कार्यालय से बैरसिया थाने में लिखित शिकायत की गई। जिसमें शिकायत के साथ संलग्न साक्ष्यों के आधार पर सरपंच ग्राम चटऊआ निवासी गंगाराम और पंचायत सचिव ग्राम बर्राई निवासी सगन उर्फ छगन यादव के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया और दोनों अपराधियों को न्यायालय द्वारा जेल भेज दिया गया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes