Skip to main content

Aaj Tak24x7

श्रीराम लीला समिति के अध्यक्ष बने संजीत चौबे व सचिव सुशील सिंह

लोकेशन/ सोनभद्र उत्तर प्रदेश
रिपोर्ट/ कन्हैयालाल केशरी

ओबरा सोनभद्र। स्थानीय राम मंदिर प्रांगण में अगामी माह में होने वाले राम लीला के त्यौहार के मद्देनजर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्रीराम चरित मानस मंदिर समिति के अधिकृत कार्यकर्ताओं ने रविवार की शाम बैठक आहूत की। बैठक में सर्वसम्मति से श्रीराम लीला समिति का अध्यक्ष संजीत कुमार चौबे को बनाया गया। श्री चौबे ने कहा कि हिन्दू आस्था का महापर्व दशहरा इस वर्ष पूरे उत्साह और पारंपरिक तरीके से जन सहयोग के माध्यम से आयोजित किया जाएगा। ईश्वरी कार्य में समर्पण होना पूरे समिति के लिए गौरव की बात है इसलिए मनोभाव से लगकर राम लीला को अलौकिक व रमणी बनाने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है, जिसमें नगर आस्थावानो की उपस्थिति और सुझाव अपेक्षित है। समिति द्वारा कार्यक्रम के दौरान विशेषकर स्वच्छता डेस्क बनाकर जन संदेश देने का काम किया जायेगा। गठन के दौरान संरक्षक मण्डल में प्रमुख रूप से ईश्वरी नारायण सिंह, गिरिश नारायण सिंह, देव प्रकाश मौर्या,कपुर चन्द्र पाण्डे,धुरन्धर शर्मा,पुष्पराज पाण्डे, ज्ञान शंकर शुक्ला,सतीश पाण्डे,नीलकान्त तिवारी,शिवनाथ जयसवाल, कार्यवाहक अध्यक्ष आशीष तिवारी, उपाध्यक्ष निलेश मिश्रा,सुरेन्द्र सिंह गप्पु,अरविन्द सोनी,सुनीत खत्री,सचिव सुशील सिंह,उप सचिव अमित गुप्ता,समीर माली, कोषाध्यक्ष,अन्वेश अग्रवाल,उप कोषाध्यक्ष सुनील अग्रवाल,मिडीया प्रभारी अभिषेक सेठ, आदित्य विश्वकर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in