Skip to main content

Aaj Tak24x7

ककोर स्थित ARTO ऑफिस बना दलालों का अड्डा, सूत्रों से बड़ी खबर प्राइवेट कर्मचारियों की भी तैनाती!*

*ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया*

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

 

*ककोर स्थित ARTO ऑफिस बना दलालों का अड्डा, सूत्रों से बड़ी खबर प्राइवेट कर्मचारियों की भी तैनाती!

 

औरैया जनपद के ककोर स्थित ARTO कार्यालय में हर दिन दलालों का जमावड़ा देखा जा सकता है। बाहर से लेकर दफ्तर के अंदर तक ऐसे लोगों की चहलकदमी आम हो गई है जो प्रार्थियों से मनमानी रकम वसूलते हैं। सरकारी फीस की आड़ में कई गुना ज्यादा पैसा वसूल कर आम जनता को लूटा जा रहा है।

 

विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो इस पूरे खेल से ARTO औरैया भी भलीभांति परिचित हैं, लेकिन फिर भी कार्रवाई के नाम पर सिर्फ चुप्पी साधी हुई है।

 

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि कार्यालय में आज भी कई प्राइवेट कर्मचारियों को तैनात किया गया है, जबकि राज्य सरकार ने स्पष्ट आदेश जारी कर सरकारी कार्यालयों से प्राइवेट स्टाफ को हटाने की बात कही है।

 

वही ARTO कार्यालय पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कुछ दिन पहले छापा मार कर की थी बड़ी कार्यवाही कई वाहनों को किया था जब्त

 

सूत्रों से ये भी पता चला है कि प्रार्थी से ड्राइव टेस्ट के नाम पर भी वसूली की जा रही जो प्रार्थी रुपए दे देता है उसका टेस्ट नहीं होता जो प्रार्थी रुपए नहीं देता उसको टहलने का काम किया जाता है

 

अब सवाल यह उठता है कि जब सरकार की मंशा साफ है, तब फिर आदेशों की अनदेखी क्यों? और आखिर इन दलालों व प्राइवेट कर्मचारियों को संरक्षण कौन दे रहा है?

 

क्या जिला प्रशासन इस पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेगा, या यूं ही आम जनता शोषण झेलती रहेगी?

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in