अनिल चौधरी सनावद।
हैडिंग-सावन में प्रतिदिन हो रहे सुंदरकांड,मंदिरों में लग रही भी
सावन का महीना हिन्दू धर्मावलंबियों के लिए बड़े भक्ति भाव का महीना होता हैं। जहाँ मंदिरों में आकर्षक साज श्रृंगार किया जाता हैं वही कीर्तन मंडलियों द्वारा जगह जगह भजन कीर्तन कीर्तन और सुंदरकांड के भी प्रतिदिन आयोजन होते हैं। पूरे महीने लाखों कावड़यात्री भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करते हैं। सावन माह में ग्राम बमनगांव से भी बड़ी संख्या में कावड़ यात्री ओंकारेष्वर रवाना हुए। उपसरपंच अजय रामेश्वर चौधरी के द्वारा भव्य सुंदरकांड का आयोजन किया गया। भजन मंडली त्रिकाल संध्या ग्रुप ढकलगांव द्वारा संगीतमय सुंदरकांड की प्रस्तुति दी गई। युवा कलाकारों ने सुंदरकांड का साथ सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां दी। भजन मंडली के रेवाशंकर सहित सदस्यों ने बताया कि गीतों के माध्यम से सनातन धर्म, संस्कृति,परिवार, नशामुक्ति और संस्कारो के प्रति युवाओं को जागरूक किया जाता हैं और भक्ति की अलख जगाई जाती हैं। अवसर पर गजानन्द, रेवाराम,सदाशिव,भलाजी,रूपसिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन व भजन मंडली के सदस्य उपस्थित थे।



