संवाददाता– धर्मेंद्र पाटीदार
*जिला अधीक्षक रोहित काशवानी का आनंदपुर दौरा, नशा मुक्ति पखवाड़ा और अवैध शराब बिक्री पर बोले— “दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई”
जिला अधीक्षक रोहित काशवानी ने सोमवार को आनंदपुर क्षेत्र का दौरा किया। इस अवसर पर जब उनसे जन चेतना मंच द्वारा शराब ठेका पर ग्राहकों के साथ की जा रही लूटपाट और मध्य प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति पखवाड़ा के अंतर्गत पुलिस विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों में बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र के कई गांवों में अवैध शराब की बिक्री की शिकायतें मिली हैं। इस पर बोलते हुए उन्होंने कहा, “हम लगातार जांच कर रहे हैं। दोषियों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”
वहीं, जब आनंदपुर थाने के नवीन भवन को लेकर प्रश्न पूछा गया तो उन्होंने जानकारी दी कि भवन निर्माण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है, और स्वीकृति मिलते ही कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।
इस मौके पर लटेरी अनुभाग के अधिकारी अमरीश बोहरे, आनंदपुर थाना प्रभारी बी. डी सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।



